शबे-ए-बारात का रोजा कब और कैसे रखें, शब-ए-बारात का रोजा कैसे खोलें, जानिए रोजा खोलने की नमाज और सहरी व इफ्तार का समय

Shab E Barat Ka Roza 2026 : साल 2026 में 3 फरवरी को शब-ए-बारात है। इसके अगले दिन सहरी के बाद लोग रोजा भी रखते हैं। शब-ए-बारात गुनाहों की माफी मांगने की रात हैं। इसमें लोग अल्लाह से अपने किए गए गुनाहों की माफी मांगते हैं। इस दिन रोजा सामान्य रोजे की तरह ही रखा जाता है। आइए जानते हैं कि इस दिन रोजा कैसे रखा जाएगा?

Shab E Barat Ka Roza 2026 : आज 3 फरवरी 2026, मंगलवार की शाम से शब-ए-बारात की मुबारक रात शुरू हो रही है। शब-ए-बारात की रात के बाद आने वाला दिन, यानी 4 फरवरी 2026, बुधवार को शब-ए-बारात का रोजा रखा जाएगा। आमतौर पर लोग शब-ए-बारात की रात में इबादत करने के बाद अगले दिन रोजा रखते हैं।

शबे बारात पर रोजा कैसे रखा जाएगा

शबे बारात पर रोजा कैसे रखा जाएगा

इस रोजे को लोग अपनी आस्था और मान्यता के अनुसार रखते हैं। माना जाता है कि शब-ए-बारात की रात के बाद रखा गया रोजा आत्मसंयम और इबादत से जुड़ा होता है। इसलिए 4 फरवरी 2026 को सुबह सहरी करके यह रोजा रखा जाएगा।

End of Feed