September Pradosh Vrat 2024: प्रदोष का व्रत हर महीने की शुक्ल पक्ष और कृ्ष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा की जाती है। सितंबर के महीने में भी दो प्रदोष व्रत रखे जाएंगे। एक प्रदोष व्रत कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष में रखा जाएगा। प्रदोष का व्रत रखने से साधक को संतान सुख की प्राप्ति होती है और सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस व्रत को करने से साधक के कष्ट और दुख समाप्त हो जाते हैं। आइए जानते हैं सितंबर के महीने में प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा।
September Pradosh Vrat 2024 (सितंबर प्रदोष व्रत 2024)
सितंबर पहला प्रदोष व्रत (September First Pradosh Vrat 2024)
हिंदू पंचांग के अनुसार सितंबर महीने की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 15 सितंबर को शाम 6 बजकर 12 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 16 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 16 मिनट पर होगा। ऐसे में सितंबर महीने का पहला प्रदोष व्रत 16 सितंबर को रखा जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 6 बजकर 25 मिनट से लेकर 8 बजकर 45 मिनट तक रहेगा।
सितंबर दूसरा प्रदोष व्रत 2024 (September Second Pradosh Vrat 2024)
वैदिक पंचांग के अनुसार सितंबर मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 सितंबर 2024 को शाम 4 बजकर 47 मिनट से लेकर 30 सितंबर शाम 7 बजकर 10 मिनट पर होगा। ऐसे में सितंबर का दूसरा प्रदोष व्रत 30 सितंबर 2024 को रखा जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 8 मिनट से लेकर 8 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।
सितंबर प्रदोष व्रत महत्व (September Pradosh Vrat Importance)
हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का बहुत ही खास महत्व है। सोम प्रदोष व्रत करने से देव महादेव की पूजा-अर्चना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन का व्रत रखने से साधक को संतान सुख की प्राप्ति होती है। प्रदोष व्रत करने से आय में वृद्धि होती है और सुख, समृद्धि आती है।
