Sawan Shukravar Vrat: सावन महीने के शुक्ल पक्ष का शुक्रवार कल, संतोषी मां और देवी लक्ष्मी को कैसे करें प्रसन्न

Sawan Shukravar Vrat: 25 जुलाई को सावन 2025 मास का शुक्ल पक्ष का शुक्रवार है। इस दिन किया गया व्रत संतोषी माता और देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करता है। यहां आप सावन शुक्रवार का व्रत करने की विधि जान सकते हैं। साथ इस शुक्रवार व्रत के नियम भी बताए गए हैं।

Sawan Shukravar Vrat: श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है। इस दिन सूर्य देव कर्क राशि में रहेंगे और चंद्रमा भी कर्क राशि में रहेंगे। यह संतोषी माता और देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सर्वोत्तम दिन है। दृक पंचांग के अनुसार, अभिजीत मुहूर्त दोपहर के 12 बजे से शुरू होकर 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा और राहुकाल का समय सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा।

sawan friday vrat, sawan shukravar vrat

सावन का शुक्ल पक्ष, कैसे करें शुक्रवार व्रत (Pic: iStock)

शुक्रवार व्रत का महत्व

शुक्रवार व्रत मुख्य रूप से संतोषी माता और देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस व्रत को करने से सुख-समृद्धि, धन-धान्य और वैवाहिक जीवन में शांति आती है। साथ ही माना जाता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा-पाठ करने से सभी दुखों का नाश होता है और माता रानी अपने भक्तों को सभी कष्टों से बचाती हैं। साथ ही उनकी जो भी मनोकामनाएं होती हैं, उन्हें भी पूर्ण करती हैं। वहीं, शुक्रवार का व्रत शुक्र ग्रह को मजबूत करने और उससे संबंधित दोषों को दूर करने के लिए भी रखा जाता है। इस व्रत को किसी भी माह के शुक्ल पक्ष के पहले शुक्रवार से शुरू किया जा सकता है। आमतौर पर यह व्रत लगातार 16 शुक्रवार तक रखा जाता है, जिसके बाद उद्यापन किया जाता है।

End of Feed