Sawan Shivratri Importance: सावन की शिवरात्रि का क्या महत्व है, क्या हुआ था इस दिन जो भोलेनाथ को बहुत प्रिय है यह तिथि

Sawan Shivratri Importance (सावन शिवरात्रि की शिवरात्रि का क्या महत्व है): शिव जी को समर्पित सावन के महीने में आने वाली शिवरात्रि का भी बहुत महत्व है। इस दिन भक्त अपनी कांवड़ यात्रा पूरी करके उन पर दूर दूर से लाया पावन जल चढ़ाते हैं। श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को सावन शिवरात्रि मनाई जाती है। यहां जानें सावन शिवरात्रि क्यों मनाई जाती है, सावन की शिवरात्रि को क्या हुआ था, सावन में शिवरात्रि क्यों आती है।

Sawan Shivratri kyu manaya jata hai (सावन शिवरात्रि क्यों मनाई जाती है): श्रावण का महीना शिव भक्ति से सराबोर होता है। इस मास में कई बड़े व्रत, पर्व और त्योहार भी आते हैं। इन्हीं में एक है सावन शिवरात्रि जो श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस पर्व की बहुत महिमा मानी जाती है। सावन मास की कांवड़ यात्रा का समापन भी सावन शिवरात्रि पर होता है। यहां जानें सावन शिवरात्रि का महत्व। नोट करें सावन शिवरात्रि क्यों मनाई जाती है, सावन की शिवरात्रि को क्या हुआ था, सावन में शिवरात्रि क्यों आती है।

Sawan Shivratri kyu manaya jata hai

सावन शिवरात्रि क्यों मनाई जाती है (Pic: iStock)

सावन शिवरात्रि क्यों मनाते हैं

पौराणिक कथाओं के अनुसार, सावन शिवरात्रि का महत्व समुद्र मंथन से जुड़ा है। माना जाता है कि इसी दिन ही समुद्र मंथन से निकला हलाहल विष पिया था, जिसकी वजह से उनका गला पूरा नीला पड़ गया था और वह नीलकंठ कहलाने लगे। इस विष को पीने की वजह से शिव जी को जो परेशानी और बेचैनी हो रही थी, उससे राहत देने के लिए उन पर खूब जल डाला गया था। इसी वजह से सावन शिवरात्रि पर दूर दूर की पावन नदियों का जल लेकर कांवड़िए उनका जलाभिषेक करते हैं।

End of Feed