23 July 2025 Shivratri Jal Time (सावन शिवरात्रि पर जल कब चढ़ेगा): सावन या श्रावण का महीना 11 जुलाई से शुरू हो गया है। यह पूरा मास भगवान शिव को समर्पित होता है। सावन मास में सोमवार का बहुत महत्व होता है। ये दिन शिव जी को प्रिय माना जाता है। इसके बाद सावन मास में आने वाली शिवरात्रि भी एक लोकप्रिय पर्व है। श्रावण मास की शिवरात्रि की बहुत महिमा बताई जाती है। इस दिन कांवड़ का जल भी भोलेबाबा को चढ़ाया जाता है। सावन शिवरात्रि सावन के महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ती है। नोट करें सावन शिवरात्रि कब है 2025 में, कांवड़ जल कब चढ़ेगा 2025।
सावन शिवरात्रि 2025 में कब है (Pic: Pinterest)
सावन में शिवरात्रि कब है 2025
हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास की चतुर्दशी तिथि 23 जुलाई को सुबह 4:39 बजे से शुरू होगी और इसका समापन 24 जुलाई को सुबह 2:28 बजे होगा। इस तरह उदया तिथि के अनुसार सावन शिवरात्रि 23 जुलाई, दिन बुधवार को मनाई जाएगी।
द्रिक पंचांग के अनुसार, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और बिहार जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में सावन शिवरात्रि मनाई जाती है। दरअसल, इन क्षेत्रों में पूर्णिमंता चंद्र कैलेंडर फॉलो किया जाता है। वहीं आंध्र प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में अमंता चंद्र कैलेंडर का पालन होता है। इन क्षेत्रों में सावन शिवरात्रि की तिथि पर आषाढ़ शिवरात्रि होती है।
23 जुलाई 2025 शिवरात्रि जल टाइम
सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक का टाइम क्या है - इस बारे में शिव भक्त जानना चाहते हैं। सावन शिवरात्रि 2025 पर जल चढ़ाने का टाहम पूरे दिन रहेगा। इसके लिए समय नहीं देखा जाता है। हालांकि ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार, 23 जुलाई 2025 की भोर में 04:39 am पर चतुर्दशी तिथि प्रारंभ होगी। यह समय जल चढ़ाने के लिए उत्तम रहेगा। अगर आप इस समय नहीं कर सके तो दोपहर 3:31 बजे के बाद जल चढ़ाएं। इस समय तक सावन शिवरात्रि की तिथि से भद्रा का साया हट जाएगा।
- निशिता काल पूजा समय - 23 जुलाई 2025 को रात 12:23 से देर रात 01:07 तक
- रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय - 07:18 PM से 10:01 PM
- रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय - 10:01 PM से 12:45 AM, जुलाई 24
- रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय - 12:45 AM से 03:29 AM, जुलाई 24
- रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - 03:29 AM से 06:13 AM, जुलाई 24
- चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ - जुलाई 23, 2025 को 04:39 AM बजे
- चतुर्दशी तिथि समाप्त - जुलाई 24, 2025 को 02:28 AM बजे
सावन शिवरात्रि 2025 का पूजा मुहूर्त
सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा के लिए निशिता काल या मध्यरात्रि की अवधि को शुभ माना जाता है। 2025 में निशिता काल 24 जुलाई को 12:07 AM से 12:48 AM तक है। इस अवधि के दौरान पूजा की कुल अवधि 41 मिनट है।
सावन शिवरात्रि 2025 का चार प्रहर की पूजा का समय
- सावन शिवरात्रि 2025 रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय – 07:17 PM से 09:53 PM
- सावन शिवरात्रि 2025 रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय – 09:53 PM से 12:28 AM, 24 जुलाई
- सावन शिवरात्रि 2025 रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय – 12:28 AM से 03:03 AM, 24 जुलाई
- सावन शिवरात्रि 2025 रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय – 03:03 AM से 05:38 AM, 24 जुलाई
सावन शिवरात्रि चौघड़िया मुहूर्त 2025 (Sawan Shivratri Choghadiya Muhurat 2025)
- लाभ - उन्नति - 06:12 AM से 07:50 AM
- अमृत - सर्वोत्तम - 07:50 AM से 09:29 AM
- शुभ - उत्तम - 11:07 AM से 12:45 PM
- चर - सामान्य - 04:01 PM से 05:39 PM
- लाभ - उन्नति - 05:39 PM से 07:18 PM
सावन शिवरात्रि की पूजा विधि
सूर्योदय से पहले उठें, स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। उस दिन व्रत रखने का संकल्प लें। अपने घर के मंदिर में एक छोटे से प्लेटफॉर्म या टेबल पर एक साफ लाल कपड़ा बिछाएं। भगवान शिव और देवी पार्वती की मूर्तियों या तस्वीर को स्थापित करें।इसके बाद, भगवान शिव का कच्चे दूध, दही, गंगा जल और साफ पानी से अभिषेक करें। भगवान शिव को चंदन का लेप लगाएं और देवी पार्वती को कुमकुम लगाएं। फिर पूरी पूजा विधि करें और आरती करें। पूजा के अंत में देवताओं को फल या मिठाई अर्पित करें।
