Sawan Shivratri 2024 Date And Time (2024 में सावन शिवरात्रि कब है, कावड़ जल कब चढ़ेगा 2024): वैसे तो शिवरात्रि हर महीने में पड़ती है लेकिन सावन महीने में आने वाली शिवरात्रि का अपना खास महत्व माना जाता है। इस शिवरात्रि को कई जगह महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2024 Date) के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन असल में फाल्गुन महीने की शिवरात्रि महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2024 Date) कहलाती है जो 8 मार्च को पड़ चुकी है। अब सावन महीने की शिवरात्रि पड़ेगी। ये शिवरात्रि कावड़ यात्रा (Kawad Yatra 2024 Date) पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास होती है। क्योंकि इस दिन कावड़िए शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। चलिए जानते हैं जुलाई में सावन शिवरात्रि कब है।
Sawan Shivratri 2024 Date And Time
Sawan Shivratri 2024 Date (सावन शिवरात्रि कब है 2024)
इस साल सावन शिवरात्रि 2 अगस्त 2024, शुक्रवार को मनाई जाएगी। बता दें सावन शिवरात्रि श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ती है। इस साल चतुर्दशी तिथि 2 अगस्त की दोपहर 03:26 बजे से 3 अगस्त की दोपहर 03:50 बजे तक रहेगी।
Sawan Shivratri 2024 Puja Time (Sawan Shivratri 2024 Timing)
| सावन शिवरात्रि पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त 2024 | 12:06 AM से 12:49 AM, अगस्त 03 |
| सावन शिवरात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय | 07:11 PM से 09:49 PM |
| सावन शिवरात्रिरात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय | 09:49 PM से 12:27 AM, अगस्त 03 |
| सावन शिवरात्रिरात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय | 12:27 AM से 03:06 AM, अगस्त 03 |
| सावन शिवरात्रिरात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय | 03:06 AM से 05:44 AM, अगस्त 03 |
Kawad Yatra 2024 Jal Date On Sawan Shivratri (कावड़ यात्रा जल डेट 2024)
कावड़ यात्रा जल सावन शिवरात्रि के दिन किसी भी समय चढ़ाया जा सकता है। लेकिन अगर शिवरात्रि पर कावड़ जल चढ़ाने के सबसे शुभ मुहूर्त की बात करें तो वो दोपहर 3 बजकर 26 मिनट के बाद शुरू होगा।
Sawan Shivratri Parana Time 2024 (सावन शिवरात्रि पारण समय 2024)
सावन शिवरात्रि व्रत का पारण 3 अगस्त की सुबह 05 बजकर 44 मिनट से दोपहर 03 बजकर 49 मिनट तक के बीच किया जा सकता है।
