Sawan Shivratri 2023 Date, Time, Puja Muhurat, Sawan Shivratri Date Kab Hai in Hindi: सावन शिवरात्रि का पर्व हर साल श्रावण मास (Sawan Month 2023) कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। ये सावन महीने की सबसे मुख्य तिथि होती है। इस दिन शिव भक्त रुद्राभिषेक (Rudrabhishek) कराते हैं। कावड़ जल चढ़ाने (Kawad Jal Date 2023) के लिए भी ये दिन बेहद शुभ माना गया है। इस साल सावन में दो शिवरात्रि (Shivratri 2023) पड़ेंगी। पहली शिवरात्रि जुलाई महीने में आएगी तो दूसरी अधिक मास की शिवरात्रि (Adhik Maas Shivratri 2023) होगी जो अगस्त में पड़ेगी। यहां आप जानेंगे जुलाई महीने की शिवरात्रि की डेट (Shivratri 2023 July Date) और शुभ मुहूर्त।
Sawan Shivratri 2023 Date And Time, Kawad Jal Date 2023
सावन शिवरात्रि 2023 डेट और मुहूर्त (Shivratri 2023 Date And Time)
| सावन शिवरात्रि 2023 | 15 जुलाई 2023, शनिवार |
| चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ समय | जुलाई 15, 2023 को 08:32 PM बजे |
| चतुर्दशी तिथि समाप्त समय | जुलाई 16, 2023 को 10:08 PM बजे |
| शिवरात्रि पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त | 12:07 AM से 12:48 AM, जुलाई 16 |
| रात्रि प्रथम प्रहर पूजा का समय | 07:21 PM से 09:54 PM |
| रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा का समय | 09:54 PM से 12:27 AM, जुलाई 16 |
| रात्रि तृतीय प्रहर पूजा का समय | 12:27 AM से 03:00 AM, जुलाई 16 |
| रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा का समय | 03:00 AM से 05:33 AM, जुलाई 16 |
| शिवरात्रि व्रत पारण समय | 16 जुलाई को 05:33 AM से 03:54 PM |
शिवरात्रि पर इन मंत्रों का करें जाप (Sawan Shivratri Mantra)
शिवरात्रि में भगवान शिव की पूजा में इन 3 सरल मंत्रों जा जरूर करें जाप। इन मंत्रों के जाप से भगवान शिव की आप पर कृपा बरसने लगेगी।
- ॐ नमः शिवायः
- बोल बम, बम बम, बम बम भोले
- हर हर महादेव
सावन शिवरात्रि का महत्व (Sawan Shivratri Imoprtance)
सावन शिवरात्रि का दिन भगवान शिव की असीम कृपा पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करने मात्र से ही जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और मन को शांति मिलती है। इसके अलावा शिवरात्रि का व्रत करने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। जिन लोगों के विवाह में दिक्कत आ रही है उनके लिए भी शिवरात्रि का व्रत बेहद फलदायी माना गया है।
