Sawan Purnima 2024 Shubh Sanyog: सनातन धर्म में सावन पूर्णिमा की तिथि का बहुत ही खास महत्व है। इस साल सावन पूर्णिमा का व्रत 19 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। सावन पूर्णिमा के दिन भगवान शिव और विष्णु जी की पूजा की जाती है। सावन पूर्णिमा के दिन रक्षा बंधन का त्योहार भी मनाया जाता है। इस साल सावन पूर्णिमा के दिन बहुत ही शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस शुभ संयोग में पूजा करने से पूजा करने का दौगुना फल प्राप्त होगा। ऐसे में आइए जानते हैं सावन पूर्णिमा के दिन कौन से शुभ योग बन रहे हैं।
Sawan Purnima 2024 Shubh Sanyog (सावन पूर्णिमा शुभ संयोग 2024)
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सावन पूर्णिमा पर शोभन योग बन रहा है। ये योग 19 अगस्त की रात 12: 45 तक रहने वाला है। इसके साथ ही इस दिन लक्ष्मी नारायण योग का भी निर्माण हो रहा है। सावन पूर्णिमा पर बव करण का निर्माण हो रहा है। इस दिन श्रवण नक्षत्र का संयोग 08 बजकर 10 मिनट तक रहने वाला है। इन शुभ योग में पूजा करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होगी।सावन पूर्णिमा पूजा विधि (Sawan Purnima Puja Vidhi)
- सावन पूर्णिमा के दिन स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें।
- इस दिन भगवान विष्णु के साथ- साथ भगवान शिव की पूजा करें।
- इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा में फूल, तुलसी, अक्षत अर्पित करें।
- उसके बाद शिव और भगवान विष्णु की आरती करें और अंत में भोग लगाएं।
