Rakhi Purnima 2023: जानें क्या है सावन पूर्णिमा का महत्व, किन उपायों को करने से चमकेगी किस्मत

Sawan Purnima 2023: हिंदू धर्म शास्त्रों में सावन की पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस वर्ष अधिकमास के कारण सावन पूरे 59 दिन का है। श्रावणी पूर्णिमा के दिन ही रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार मनाया जाता है। कब है सावन पूर्णिमा। सावन पूर्णिमा का क्या महत्व है। सावन पू्र्णिमा के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Sawan Purnima 2023 Date: सनातन धर्म में श्रावणी मास पूर्णिमा का बहुत महत्व है। सावन पूर्णिमा को श्रावणी पूर्णिमा भी कहा जाता है। सावन मास में शिव की भक्ति का खासा महत्व है। इस साल मलमास के कारण सावन का महीना 2 महीने का है। सावन पूर्णिमा के दिन ही रक्षाबंधन का पवित्र पर्व मनाया जाता है। इस साल सावन पूर्णिमा का 30 अगस्त 2023 को रखा जाएगा। इस दिन व्रत करने और गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं सावन पूर्णिमा का क्या महत्व है।

सावन पूर्णिमा

सावन पूर्णिमा 2023

Sawan Purnima Importance

हिंदू धर्म शास्त्रों में श्रावणी पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस गंगा नदी या किसी पवित्र नदी में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिल जाती है। श्रावणी पूर्णिमा के दिन स्नान और दान का भी खासा महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन दान करने से साधक की सारी मनोकामना पूर्ण होती है। इसी दिन भाई- बहने के प्यार का पर्व रक्षाबंधन भी मनाया जाता है। आइए जानते हैं सावन पूर्णिमा के दिन किन उपायों को करने से लाभ होता है।

सावन पूर्णिमा उपाय

  • श्रावणी पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उन्हें 11 हल्दी लगी कोड़ियां चढ़ाएं। इसके बाद विधि विधान से मां लक्ष्मी की पूजा उपासना करें और अगले दिन उन कौड़ियों को लाल कपड़े में अच्छे से बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से तिजोरी कभी खाली नहीं रहती है।

  • इस दिन भाई- बहन का पर्व रक्षाबंधन भी मनाया जाता है। इस दिन भाई- बहने दोनों ही माता लक्ष्मी को लाल फूल अर्पित करें। इस दिन माता लक्ष्मी के स्त्रोत का पाठ करें। ऐसा करने से जीवन में सुख, समद्धि आती है।

End of Feed