Sawan Purnima 2023: उदयातिथि के अनुसार सावन पूर्णिमा का व्रत 30 अगस्त को रखा जाएगा, पूर्णिमा का स्नान 31 अगस्त 2023 को होगा। पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष चीजें खरीदने से मां लक्ष्मी घर में आती हैं। सनातन धर्म में श्रावणी पूर्णिमा का खास महत्व है। इस दिन गंगा स्नान या किसी पवित्र नदी में स्नान करने का प्रचलन है। सावन पूर्णिमा के दिन ही रक्षाबंधन का पवित्र पर्व मनाया जाता है। इस दिन दान- पुण्य का भी बेहद ही खास महत्व है। आइए जानते हैं सावन पूर्णिमा के दिन घर में कौन-सी चीजें लानी चाहिए।
Sawan Purnima- 2023
सावन पूर्णिमा दिन घर में लाएं ये चीजें
वस्त्र- पूर्णिमा तिथि मां लक्ष्मी को समर्पित है। ऐसे में सावन पूर्णिमा पर कपड़े खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन रक्षा बंधन महोत्सव भी मनाया जाता है। ऐसे में घर की बेटी या बहन को कपड़े देने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है और घर में बरकत बनी रहती है।
आभूषण- अगर आप सोना, चांदी या आभूषण खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो सावन पूर्णिमा बहुत शुभ मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन सोना और आभूषण खरीदने से घर में देवी लक्ष्मी स्थायी रूप से निवास करती हैं।
एकाक्षी नारियल- सावन पूर्णिमा को नारियल पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। मां लक्ष्मी को नारियल बहुत प्रिय है और जिस घर में एकाक्षी नारियल होता है उस घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे घर में दरिद्रता नहीं रहती। अगर आप अपना खजाना भरा रखना चाहते हैं तो सावन पूर्णिमा के दिन अपनी तिजोरी में एकाक्षी नारियल लाकर जरूर रखें।
पलाश के फूल- पलाश के फूल देवी लक्ष्मी को प्रिय हैं। पूजा के दौरान लक्ष्मी जी को पलाश के फूल चढ़ाना शुभ होता है। सावन पूर्णिमा के दिन घर में पलाश का पौधा लगाने से आय में वृद्धि होती है। ऐसा माना जाता है कि ये पौधा लगाने से तरक्की के नये रास्ते खुलते हैं।
