Sawan Mein Kya Nahi Khana Chahiye: सावन के महीने में क्या नहीं खाना चाहिए? यहां जानें सारा नियम

Sawan Mein Kya Nahi Khana Chahiye(सावन में क्या नहीं खाना चाहिए): सावन के महीने की शुरुआत हो गई है। शास्त्रों में इस महीने को लेकर कुछ खास नियम बताए गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि सावन के महीने में क्या नहीं खाना चाहिए।

Sawan Mein Kya Nahi Khana Chahiye: इस साल सावन मास की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से हो गई है। सावन का महीना हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना जाता है। ये पूरा महीना भगवान भोलेनाथ की भक्ति को समर्पित होता है। इस महीने में शिव भक्तों के द्वारा बहुत धूमधाम से कावड़ यात्रा निकाली जाती है और शिव की भक्ति की जाती है। हिंदू धर्म शास्त्रों में सावन मास को लेकर बहुत सारे नियम बताए गए हैं कि सावन के महीने में क्या करें क्या ना करें। इसके साथ ही ये भी बताया गया है कि सावन के महीने में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कि सावन के महीने में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

Sawan Mein Kya Nahi Khana Chahiye (सावन में क्या नहीं खाना चाहिए)

  • सावन के समय में तामसिक भोजन जैसे, मांस, प्याज, लहसुन का सेवन का ना करें।
  • इस महीने में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे कि पालक, बथुआ, मैथी या किसी भी तरह का साग नहीं खाना चाहिए।
  • सावन के महीने में मसालेदार सब्जियां ज्यादा तेल, मसाला वाला खाना ना खाएं।
  • सावन मास में बैंगन, मूली और कटहल जैसी सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए।

सावन में करें इन नियमों का पालन

  • सावन के महीने में हर रोज सूर्य देवता को प्रणाम करें और जल अर्पित करें।
  • इस महीने में मन को शांत रखें और शिव की भक्ति में लीन रहें।
  • इसके साथ ही सावन मास में सोमवार के दिन व्रत करें और शिव जी पूजा करें।
  • इस मास में जरूरतमंद लोगों को अपनी इच्छानुसार दान करें।

सावन मास की मान्यता

शास्त्रों में सावन मास की बहुत मान्यता है । ये महीना जप, तप और साधना के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। सावन मास में निशिता काल में शिव की पूजा करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही सावन के सोमवार का व्रत रखने से हर मनोकामना की भी पूर्ति होती है। सावन के सोमवार का व्रत सात्विक भोजन के द्वारा ही खोलें।

End of Feed