Sawan Ka Pehla Somvar 2023 (Shravan Somvar 2023): सावन महीने में पड़ने वाले सोमवार व्रत (Somvar Vrat) का खास महत्व माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सावन महीना (Sawan Month 2023) और सोमवार का दिन दोनों ही भगवान शिव का प्रिय माना गया है। ऐसे में श्रावण सोमवार व्रत (Shravan Somvar Vrat) का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। संयोग से इस साल सावन में 8 सोमवार व्रत पड़ेंगे। शिव पुराण के अनुसार जो व्यक्ति विधि विधान सावन सोमवार का व्रत (Sawan Somvar Ka Vrat) करता है भगवान शिव उसकी समस्त मनोकामनाओं पूरी कर देते हैं। इस साल सावन सोमवार व्रत (Sawan Somvar Vrat Kab Se Shuru Hai) की शुरुआत 10 जुलाई से हो रही है। जानिए श्रावण सोमवार व्रत (Shravan Somwar Vrat) की डेट और महत्व।
Sawan Somvar Vrat 2023 Start And End Date: सावन सोमवार व्रत कब से शुरू हो रहे हैं?
सावन कब से शुरू है 2023 (2023 Me Sawan Kab Se Start Hai, Sawan Kb Se Suru Hai 2023)
सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। इस बार श्रावण मास 2 महीने तक रहेगा। बताया जा रहा है ऐसा संयोग 19 साल पहले बना था। सावन 2023 की समाप्ति 31 अगस्त को होगी। इस सावन 8 सोमवार व्रत, 2 शिवरात्रि और 4 प्रदोष व्रत का अद्भुत संयोग भी बन रहा है।
सावन सोमवार व्रत 2023 (Sawan Somvar Vrat 2023)
| पहला श्रावण सोमवार व्रत 2023 | 10 जुलाई 2023 |
| दूसरा श्रावण सोमवार व्रत 2023 | 17 जुलाई 2023 |
| तीसरा श्रावण सोमवार व्रत 2023 | 24 जुलाई 2023 |
| चौथा श्रावण सोमवार व्रत 2023 | 31 जुलाई 2023 |
| पांचवां श्रावण सोमवार व्रत 2023 | 7 अगस्त 2023 |
| छठा श्रावण सोमवार व्रत 2023 | 14 अगस्त 2023 |
| सातवां श्रावण सोमवार व्रत 2023 | 21 अगस्त 2023 |
| आठवां श्रावण सोमवार व्रत 2023 | 28 अगस्त 2023 |
सावन सोमवार व्रत कैसे रखें (How To Do Sawan Somvar Vrat 2023)
सावन सोमवार व्रत में अन्न ग्रहण नहीं किया जाता है। आप फलाहार ले सकते हैं। इस व्रत में सुबह-शाम शिव भगवान की पूजा जरूर करें। संभव हो तो इस दिन शिव मंदिर दर्शन के लिए जरूर जाएं। सावन सोमवार व्रत रखने वाले लोग इस दिन जल्दी उठकर स्नान कर लें। इसके बाद भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। शिवलिंग पर बेलपत्र, भांग, धतूरा, गंगाजल और दूध अवश्य चढ़ाएं। शिव जी को घी-शक्कर या मिठाई का भोग लगाएं। सावन सोमवार व्रत की कथा सुनें और अंत में आरती कर प्रसाद सभी में बांट दें।
