Sawan Festival 2024 List In Hindi: सावन के महीने में पड़ेंगे ये खास व्रत त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

Sawan Festival 2024 List In Hindi: हिंदू धर्म में सावन के महीने का खास महत्व है। इस महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानते हैं सावन के महीने में पड़ने वाले व्रत त्योहार के बारे में।

Sawan Festival 2024 List In Hindi: सावन का महीना सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने में शिव की आराधना की जाती है। सावन का पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस महीने में हरियाली तीज से लेकर राखी जैसा प्रमुख त्योहार मनाया जाता है। इस साल सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से हो चुकी है। वहीं इस महीने का समापन 19 अगस्त 2024 को होगा। सावन के महीने में शिव जी धरती लोक पर आते हैं। इस मास में शिव ही सृष्टि का संचालन करते हैं। यहां देखें सावन के महीने की व्रत, त्योहार की लिस्ट।

Sawan Festival 2024 List In Hindi (सावन महीने के व्रत, त्योहार की लिस्ट)

22 जुलाई 2024, सोमवार पहला सावन सोमवार व्रत
23 जुलाई 2024, मंगलवारपहला मंगला गौरी व्रत
24 जुलाई 2024, बुधवारगजानन संकष्टी चतुर्थी व्रत
27 जुलाई 2024, शनिवारकालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
29 जुलाई 2024, सोमवार दूसरा सावन सोमवार व्रत
30 जुलाई 2024, मंगलवारदूसरा मंगला गौरी व्रत
31 जुलाई 2024, बुधवार कामिका एकादशी
05 अगस्त 2024, सोमवारतीसरा सावन सोमवार व्रत
06 अगस्त 2024, मंगलवार तीसरा मंगला गौरी व्रत, मासिक दुर्गाष्टमी
08 अगस्त, 2024, गुरुवारविनायक चतुर्थी
09 अगस्त 2024, शुक्रवार नाग पंचमी
12 अगस्त 2024, सोमवारचौथा सोमवार
13 अगस्त 2024, मंगलवारचौथा मंगला गौरी व्रत, मासिक दुर्गाष्टमी
16 अगस्त, 2024, शुक्रवारपुत्रदा एकादशी
19 अगस्त 2024, सोमवाररक्षा बंधन, पांचवां सावन सोमवार व्रत, सावन समाप्त

सावन महीने का महत्व (Sawan Month Importance)

सनातन धर्म में सावन के महीने का खास महत्व है। इस महीने में शिव की पूजा- अर्चना करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में शिव जी और पार्वती जी की पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इसी पवित्र महीने में कठोर तपस्या के बाद माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त किया था। इस कारण जो भी कुंवारी कन्या सावन के सोमवार का व्रत रखती हैं और शिव की सच्चे मन से पूजा करती हैं उनको मनचाहा वर प्राप्त होता है।

End of Feed