Sawan 2023 Do's And Don'ts: सावन में बाल कटवाने, दाढ़ी बनवाने से लेकर ये 7 कार्य नहीं करने चाहिए

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jul 6, 2023, 06:20 PM IST

Sawan 2023 Do's And Don'ts: सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। इस महीने से जुड़े कुछ विशेष नियम हैं जिनका पालन करना जरूरी माना गया है। जानिए सावन में क्या करें और क्या ना करें।

Sawan 2023 Do's And Don'ts: हिंदू धर्म के लोगों की सावन महीने से गहरी आस्था जुड़ी है। ये महीना भगवान शिव का बेहद प्रिय माना जाता है। इसलिए इस महीने में जो भक्त सच्चे मन से देवों के देव महादेव की अराधना करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। श्रावण मास (Shravan Month) में शिवलिंग का जलाभिषेक (Shiv Ka Jalabhishek) करने का खास महत्व माना जाता है। इसलिए इस महीने हर शिव भक्त शिवलिंग पर जल अर्पित करता है। सावन महीने से जुड़े कुछ खास नियम बताए गए हैं जिनका पालन करना जरूरी है। यहां जानिए सावन में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

सावन में क्या करना चाहिए (Sawan Me Kya Karna Chaiye)

  • सावन में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें। उनका अभिषेक करना न भूलें।
  • इस पवित्र महीने में ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप जरूर करें।
  • भगवान शिव को इस महीने बेलपत्र, भांग, धतूरा आदि चीजें अर्पित करें।
  • भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती की भी पूजा करें। दोनों की आरती जरूर उतारें।
  • संभव हो तो सावन सोमवार के व्रत रखें। इस दिन नमक व अन्न ग्रहण न करें। फलाहार पर रहें।
  • रुद्राक्ष धारण करने के लिए सावन महीने अत्यंत शुभ माना जाता है।
  • सावन के महीने में दूध और दूध से बनी चीजों का दान अत्यंत शुभ माना जाता है।

End of Feed