11 या 12 अगस्त, कब है सावन की अमावस्या, सावन की अमावस्या की क्या है सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Sawan Amavasya 2026 Kab Hai: सावन की अमावस्या तिथि को बेहद ही खास माना जाता है। साल 2026 में यह किस दिन है, आइए जानते हैं। इसके साथ ही इस दिन पूजन और स्नान-दान के लिए शुभ मुहूर्त क्या हैं।

Sawan Amavasya 2026 Kab Hai: सावन मास की अमावस्या की तारीख को लेकर लोगों में भ्रम बना हुआ है। पंचांग गणना के अनुसार इस बार सावन अमावस्या 12 अगस्त 2026, बुधवार को मनाई जाएगी। अमावस्या तिथि 11 की रात मतलब 12 अगस्त की सुबह 1 बजकर 52 मिनट से शुरू होगी और इसी रात 11 बजकर 6 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। ऐसे में अमावस्या का पर्व 12 अगस्त को ही रहेगा।

Sawan Amavasya 2026 Kab Hai  सावन 2026 में अमावस्या कब है

सावन 2026 में अमावस्या कब है

सावन की अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। सावन मास, भगवान शिव की आराधना और प्रकृति की हरियाली से जुड़ी इस अमावस्या पर स्नान, दान, पितृ तर्पण, शिव पूजन और पौधरोपण की परंपरा है। इस बार 12 अगस्त को सूर्य ग्रहण भी पड़ रहा है। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

End of Feed