Sawan First Somwar Vrat 2026: आज या कल, कब खोलें सावन सोमवार व्रत? जानें पारण का शुभ मुहूर्त और पहला भोजन

Sawan Somvar Vrat Parana Time & Vidhi: सावन के पहले सोमवार का व्रत आज 3 अगस्त 2026 को रखा जा रहा है। यदि आपने भी आज व्रत रखा है तो जानिए इसका पारण कब करना शुभ रहेगा। साथ ही व्रत खोलने की सही विधि क्या है और किन चीजों का सेवन करके आप सावन सोमवार का व्रत खोल सकते हैं।

Sawan Somvar Vrat 2026 Parana Time & Vidhi: शिव उपासना के लिए सावन का प्रत्येक दिन खास होता है। मान्यता है कि इस पावन महीने में श्रद्धापूर्वक की गई पूजा-अर्चना सीधे महादेव तक पहुंचती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 3 अगस्त 2026 को सावन का पहला सोमवार है। इस वर्ष सावन की शुरुआत 30 जुलाई से हुई है, जो 28 अगस्त तक चलेगा। जो लोग पूरे सावन में व्रत और नियमित पूजा-पाठ नहीं कर पाते हैं, वो सावन के सोमवार का व्रत और पूजा जरूर करते हैं। दरअसल, सावन सोमवार के दिन देवों के देव महादेव की उपासना करने से विशेष पुण्य मिलता है। हालांकि, सिर्फ सावन सोमवार का व्रत रखना और पूजा करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्रत का पारण भी विधि-विधान से करना आवश्यक होता है। माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में सही विधि से पारण करने पर ही व्रत का पूर्ण फल मिलता है।

सावन सोमवार का व्रत किस समय खोलें, सावन सोमवार का व्रत कैसे खोलें

जानें सावन सोमवार का व्रत किस समय और कैसे खोलें

चलिए जानें आज 3 अगस्त 2026 को रखे जा रहे सावन के पहले सोमवार के व्रत का पारण कब करना शुभ रहेगा। साथ ही इसकी सही विधि और पारण के भोजन (जिसे खाकर व्रत खोलें) के बारे में आपको पता चलेगा।

End of Feed