Sawan 2026 Auspicious Dates: सावन के महीने में कौन-कौन से मांगलिक काम किए जाएंगे? देखें शुभ तारीखों की पूरी लिस्ट

Sawan 2026 Auspicious Dates: सावन 2026 का आरंभ हो गया है। इस महीने में कौन-कौन से शुभ काम किए जाएंगे व मांगलिक कार्यों की शुभ तारीखें क्या हैं, इस बारे में आप यहां पर जानेंगे।

Sawan 2026 Auspicious Dates: सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है, जिसे श्रावण के नाम से भी जाना जाता है। इस महीने में शिव-शक्ति जी की उपासना के साथ-साथ व्रत रखने का विधान है। मान्यता है कि सावन में पूजा-पाठ करने से शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही पापों और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है, जिसके बाद जीवन में खुशियों का स्थायी वास होता है। द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, साल 2026 में 30 जुलाई से लेकर 28 अगस्त तक सावन रहेगा। चलिए अब जानें सावन 2026 में कौन-कौन से मांगलिक काम किए जाएंगे। साथ ही उनकी तारीखों के बारे में आपको यहां पता चलेगा।

सावन की शुभ तारीखें, सावन में कब करें शुभ काम

सावन 2026 की शुभ तारीखें कौन सी हैं?

सावन में कौन से मांगलिक काम करने शुभ रहेंगे?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में सगाई, शादी, मुंडन, गृह प्रवेश, नामकरण और प्राण प्रतिष्ठा आदि मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए। दरअसल, सावन का महीना चातुर्मास में आता है। चातुर्मास में 4 महीनों के लिए भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं, जिससे हर तरह के मांगलिक कार्य करने पर रोक लग जाती है। चातुर्मास में जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा करने की सलाह दी जाती है। साथ ही जरूरतमंद लोगों को दान और बेजुबान जानवरों की सेवा करने का विधान है। इसके अलावा आप गुरुवार के दिन व्रत भी रख सकते हैं क्योंकि ये दिन विष्णु जी को समर्पित होता है।

End of Feed