सावन मास कब खत्म होगा 2025, किस दिन है श्रावण महीने का आखिरी सोमवार, जानें सही डेट

भगवान शिव की आराधना का पावन माह सावन अभी चल रहा है। 11 जुलाई से शुरू हुआ ये महीना अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर है। यदि आप सावन के प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव का पूजन कर रहे हैं, तो आपको ये भी जान लेना चाहिए कि सावन का आखिरी सोमवार कब है और सावन का महीना कब खत्म होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

हिंदू पंचांग में सावन मास का विशेष महत्व है। भगवान शिव को समर्पित यह महीना उनकी आराधना और व्रत-उपवास के लिए जाना जाता है। इस दौरान भक्तजन शिवलिंग पर जलाभिषेक और सोमवार व्रत का पालन करते हैं। सावन में सोमवार के दिन पूजन करने का विशेष महत्व बताया गया है। यदि आप भी प्रत्येक सोमवार को व्रत और पूजन करते आ रहे हैं, तो आपको यह भी जानना चाहिए कि इस बार सावन का आखिरी सोमवार कब पड़ेगा और साल 2025 में सावन मास कब खत्म होगा। आइए विस्तार से जानते हैं।

sawan 2025

सावन मास 2025 कब खत्म होगा?

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2025 में सावन मास की शुरुआत 11 जुलाई 2025, दिन शुक्रवार से हुई है। पूरे एक माह तक चलने वाला ये माह 9 अगस्त 2025, शनिवार के दिन समाप्त होगा। आपको बता दें कि इस सावन में कुल 4 सोमवार पड़ेंगे, जिन्हें शिवभक्त विशेष रूप से व्रत और पूजा के लिए खास मानते हैं।

End of Feed