अध्यात्म

Sawan 2024: सावन में क्यों पहना जाता है हरा रंग, जानिए इसका खास महत्व

Sawan 2024: हिंदू धर्म में सावन का खास महत्व है। इस महीने को सबसे पवित्र महीने में से एक माना जाता है। सावन के महीने में हरे रंग की चूड़िया और हरे रंग की साड़ी पहने का विधान है। ऐसे में आइए जानते हैं सावन के महीने में हरे रंग के महत्व के बारे में।

Image

Sawan 2024

Sawan 2024: सावन का महीना हिंदू धर्म का सबसे पवित्र महीना माना जाता है। ये महीना भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित माना जाता है। हर साल सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई 2024 को होगा। मान्यता के अनुसार सावन के महीने में भगवान विष्णु निद्रा में चले जाते हैं। सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। सावन के महीने में शिव की पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। सावन महीने में ही पार्वती जी ने भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। सावन के महीने में हरे रंग का वस्तु पहना जाता है। आइए जानते हैं सावन के महीने में हरे रंग का क्या महत्व है।

सावन में हरे रंग का महत्व

सावन के महीने में रंग का विशेष महत्व होता है। इस महीने में सावन के सोमवार का व्रत किया जाता है। इस महीने में हरे रंग की चूड़ी और साड़ी सुहागिनों के द्वारा पहना जाता है। सावन का महीने में हरे रंग को प्रकृति से जुड़ा माना जाता है। इस समय में बरसात का मौसम होता है। हर जगह हरियाली छाई रहती है। इस मौसम में पत्तों पर हरियाली आ जाती है। हरा रंग सौभाग्य से जुड़ा हुआ है। इस कारण सावन में सुहागिनों द्वारा हरे रंग चूड़ी और साड़ी पहनती हैं। हरा रंग भोलेनाथ को प्रिय भी है। सावन में हरा रंग पहनने से शिव जी प्रसन्न होते हैं।

करियर से भी जुड़ा हरा रंग

शास्त्रों के अनुसार हरा करियर से भी जुड़ा है। बुध देव के लिए हरा रंग बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। बुध के मजबूत होने से करियर में तरक्की आती है और शासन करने की भी शक्ति भी बढ़ती है। हरा रंग सावन में पहने से भाग्य खुलता है और तरक्की मिलती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article