Weekly Horoscope, 04-10 दिसंबर 2023: मेष-वृषभ और सिंह राशि वालों के लिए ये सप्ताह खास, यहां जानें अपना वीकली राशिफल

Weekly Rashifal In Hindi, Weekly Horoscope 04 To 10 December 2023: नया सप्ताह में मेष, वृषभ और सिंह राशि के लोगों को कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। तो वहीं मिथुन और तुला राशि वालों को सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए ये सप्ताह कैसा रहेगा।

मेष साप्ताहिक राशिफल (4 से 10 दिसंबर 2023)

weekly rashifal

Weekly Horoscope 4 to 10 December 2023

यह सप्ताह सुखद रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति से मन हर्षित रहेगा। आपकी मेहनत और कार्यशैली आपको आशातीत सफलता दिलाएगी। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छात्रों को किसी बड़े सेमिनार में भाग लेने का अवसर मिलेगा। पीला रंग शुभ है।शिक्षा तथा प्रतियोगिता में छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। परिवार संग यात्रा हो सकती है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। प्रशासन से सम्बद्ध लोग लाभान्वित होंगे। श्री हनुमान जी की उपासना करते रहें।।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल (4 से 10 दिसंबर 2023)

शुक्र का गोचर लाभ देगा। फ़िल्म फील्ड के लोग बहुत ही सफल रहेंगे। यह सप्ताह धन, सुख और समृद्धि प्रदान करेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी यश, प्रतिष्ठा तथा ऐश्वर्य में वृद्धि होगी। वित्तीय कार्यों में सफलता मिलेगी। आपकी मधुर वाणी से विरोधी भी आपके अपने हो जायेंगे।मिथुन और कन्या राशि के जातक आपको लाभान्वित करेंगे। हरा तथा नीला रंग शुभ है। आय प्राप्ति बढ़ सकती है। मित्रों से सहयोग की प्राप्ति होगी।

End of Feed