सपने में श्मशान देखना शुभ या अशुभ, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Sapne Mein Shamshan Dekhna: सपने में श्मशान या इससे जुड़ा कुछ देखने से मन घबरा जाता है, लेकिन स्वप्न शास्त्र में इसका फल बिल्कुल अलग बताया गया है। श्मशान का दिखाई देना, हर बार अशुभ नहीं होता है।

Sapne Mein Shamshan Dekhna: रात में आने वाले सपनों को लेकर अक्सर मन में कई तरह के सवाल उठते हैं। खासकर जब सपने में श्मशान, चिता, शव यात्रा या अंतिम संस्कार जैसा दृश्य दिखाई दे तो व्यक्ति घबरा जाता है। उसे लगता है कि शायद यह किसी अनहोनी का संकेत है, लेकिन स्वप्न शास्त्र की परंपरा में हर डरावना सपना अशुभ नहीं माना गया है।

Sapne Mein Shamshan Dekhna  सपने में श्मशान देखने का क्या है मतलब

सपने में श्मशान देखने का क्या है मतलब (Image AI Generated and Newsroom Verified)

प्राचीन ग्रंथों में सपनों को अलग-अलग संकेतों के आधार पर समझाया गया है। अग्नि पुराण और मत्स्य पुराण में शुभ और अशुभ सपनों की अलग-अलग चर्चा मिलती है। इन ग्रंथों में मृत्यु, चिता, शरीर और अंतिम संस्कार से जुड़े सपनों के भी अलग-अलग फल बताए गए हैं।

End of Feed