दिसंबर 2025 में कब रखा जाएगा दूसरा एकादशी व्रत, जानिए सफला एकादशी की तिथि और पूजा विधि

Saphala Ekadashi 2025: दिसंबर 2025 में एक नहीं तीन एकादशी पड़ने जा रही हैं। इसमें पहली एकादशी 1 दिसंबर को थी, जो मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली मोक्षदा एकादशी थी। अब इस महीने में दूसरी एकादशी पौष माह के कृष्ण पक्ष में पड़ने जा रही है, जिसको सफला एकादशी के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं कि सफला एकादशी का व्रत किस दिन रखा जाएगा।

Saphala Ekadashi 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, दिसंबर 2025 में तीन एकादशी व्रत रखे जाने हैं। इसमें पहली एकादशी मोक्षदा एकादशी थी, जो 1 दिसंबर को थी, जबकि दूसरी एकादशी सफला एकादशी है। यह पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को आती है। 'सफला' नाम से ही स्पष्ट है कि यह व्रत सफलता प्रदान करने वाला है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति, सौभाग्य और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। धार्मिक ग्रंथों में इस एकादशी को अत्यंत पुण्यदायी बताया गया है। यह विशेष रूप से स्टूडेंट्स, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों के लिए लाभकारी मानी जाती है।

कब है सफला एकादशी 2025

कब है सफला एकादशी 2025

सफला एकादशी 2025 की तिथि और समय

पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि की शुरुआत 14 दिसंबर 2025 को शाम 6:49 बजे से होगी और यह तिथि 15 दिसंबर 2025 को रात 9:19 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, सफला एकादशी का व्रत 15 दिसंबर 2025, सोमवार को रखा जाएगा। सोमवार का दिन होने से इस व्रत का महत्व और बढ़ जाता है। इस दिन किया गया उपवास और पूजन भक्तों को विशेष फल प्रदान करता है। व्रत का पारण अगले दिन यानी 16 दिसंबर 2025 को सुबह 7:07 बजे से 9:11 बजे के बीच करना शुभ रहेगा। पारण द्वादशी तिथि में ही करें ताकि व्रत का पूरा पुण्य प्राप्त हो। यदि स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो तो फलाहार व्रत भी रखा जा सकता है।

End of Feed