Saphala Ekadashi 2024 Date: दिसंबर के महीने में सफला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, यहां जानिए सही तारीख और महत्व

Saphala Ekadashi 2024 Date: सनातन धर्म में सफला एकादशी के व्रत का बहुत ही खास महत्व है। दिसंबर के महीने में ये एकादशी का व्रत रखा जाएगा। आइए जानें सफला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा।

Saphala Ekadashi 2024 Date: सफला एकादशी का व्रत भगवान जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन का व्रत रखने से और विधिपूर्वक विष्णु की पूजा करने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। एकादशी का व्रत सारे व्रतों में सबसे उत्तम माना जाता है। ये व्रत साल में 24 रखा जाता है। हर महीने में दो एकादशी व्रत रखा जाता है। एक एकादशी शुक्ल और दूसरी कृष्ण पक्ष में रखी जाती है। ऐसे में अब साल 2024 की अंतिम एकादशी का व्रत रखा जाएगा। आइए जानें कि दिसंबर के महीने में सफला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और इसका शुभ मुहूर्त क्या होगा।

Saphala Ekadashi 2024 Date (सफला एकादशी डेट 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन सफला एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 25 दिसंबर 2024 को रात 10 बजकर 29 मिनट पर होगी और इसका समापन 27 दिसंबर को रात 12 बजकर 43 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार दिसंबर के महीने में सफला एकादशी का व्रत 26 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा।

End of Feed