Santan Saptami Ka Vrat Kab Hai 2024: कब रखा जाएगा संतान सप्तमी का व्रत, यहां नोट करें सही तिथि, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Santan Saptami 2024 Kab Ki Hai: सनातन धर्म में संतान सप्तमी के व्रत का खास महत्व है। ये व्रत संतान की लंबाई आयु के लिए किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं सितंबर के महीने में संतान सप्तमी का व्रत कब रखा जाएगा।

Santan Saptami 2024 Kab Ki Hai: संतान सप्तमी का व्रत संतान सुख और संतान की भलाई के लिए रखा जाता है। ये व्रत भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन रखा जाता है। संतान सप्तमी के दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की उपासना की जाती है। इस दिन का व्रत महिलाएं संतान प्राप्ति के लिए और संतान सुख के लिए करती हैं। ऐसा माना जाता है कि संतान सप्तमी का व्रत करने से बच्चों को तरक्की मिलती है और उनकी आयु में वृद्धि होती है। संतान सप्तमी को ललिता सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं इस साल संतान सप्तमी का व्रत कब रखा जाएगा और इसके महत्व के बारे में।

Santan Saptami 2024 Kab Ki Hai (संतान सप्तमी कब है 2024 में)

संतान सप्तमी का व्रत हर साल भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 9 सितंबर 2024 की रात 9 बजकर 53 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 10 सितंबर 2024 की रात 11 बजकर 11 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार इस साल संतान सप्तमी का व्रत 10 सितंबर 2024 को रखा जाएगा।

End of Feed