Sankranti September 2024 Date: सितंबर के महीने कब है संक्रांति, यहां जानिए डेट, गंगा स्नान शुभ मुहूर्त और महत्व

Sankranti September 2024: संक्रांति की तिथि हर महीने में आती है। ये वो तिथि होती है जब सूर्य देवता अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं सितंबर के महीने में संक्रांति कब है और इसके महत्व के बारे में।

Sankranti September 2024 Date : सनातन धर्म में संक्रांति तिथि को बहुत ही खास माना गया है। सितंबर के महीने की संक्रांति को कन्या संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इस दिन सूर्य ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करते हैं, इसलिए इसे कन्या संक्रांति कहा जाता है। संक्रांति के दिन गंगा स्नान और दान का बहुत ही महत्व है। इसके साथ ही इस दिन भगवान सूर्य देव की पूजा करना उत्तम फलदायी माना जाता है। इस साल कन्या संक्रांति के दिन बहुत सारे शुभ योग का भी निर्माण हो रहा है। इन योग में पूजा करना शुभ होता है। आइए जानें सितंबर के महीने में संक्रांति कब है और क्या है गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त।

Sankranti September 2024 Kab Hai (सितंबर संक्रांति 2024 डेट )

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल सूर्य ग्रह 16 सितंबर 2024 को शाम 7 बजकर 53 मिनट पर कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस कारण इस साल कन्या संक्रांति 16 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी।

End of Feed