सिर्फ शरीर नहीं, मन और चेतना को बदलता है योग, जानें सद्गुरु की सीख

Sadhguru yoga insights: योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना फायदेमंद हो सकता है। सद्गुरु के अनुसार योग सिर्फ एक्सरसाइज नहीं, बल्कि बेहतर जिंदगी जीने का तरीका है।

Sadhguru yoga insights: बहुत से लोग योग को सिर्फ एक्सरसाइज समझते हैं। लेकिन, असल में योग का मतलब शरीर, मन और जीवन के बीच संतुलन बनाना होता है। सद्गुरु के अनुसार, योग सिर्फ कुछ आसन करने का नाम नहीं है, बल्कि यह खुद को समझने और जीवन को बेहतर तरीके से अनुभव करने का एक तरीका है। योग हमारे विचारों, भावनाओं और ऊर्जा को भी संतुलित करने में मदद करता है। जब शरीर, मन और ऊर्जा एक साथ सही दिशा में काम करते हैं तो इंसान जीवन को ज्यादा गहराई से महसूस कर पाता है। इसी वजह से योग को एक तरह की आंतरिक तकनीक भी कहा जाता है, जो इंसान को खुद के करीब लाने का काम करती है।

Sadhguru yoga insights

योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना फायदेमंद

आसन योग का सिर्फ एक छोटा हिस्सा हैं

अक्सर लोग योग को सिर्फ आसन तक सीमित कर देते हैं, लेकिन योग इससे कहीं ज्यादा बड़ा है। सद्गुरु के मुताबिक, आसन शरीर को तैयार करने का एक तरीका हैं। हठ योग में आसन शरीर और ऊर्जा को इस तरह तैयार करते हैं कि व्यक्ति जीवन के दूसरे गहरे पहलुओं को समझ सके।

End of Feed