Rudrabhishek Samagri, Vidhi, Mantra: रुद्राभिषेक पूजा विधि, मंत्र, सामग्री लिस्ट, महत्व समेत सबकुछ यहां जानें

Rudrabhishek Puja Vidhi In Hindi: महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक पूजा कराना बेहद शुभ माना जाता है। यहां हम आपको बताएंगे रुद्राभिषेक कराने की संपूर्ण विधि।

Rudrabhishek Puja At Home, Ghar Par Rudrabhishek Kaise Karen (रुद्राभिषेक पूजा संपूर्ण विधि): शास्त्रों में कहा गया है “रुतम्-दु:खम्, द्रावयति-नाशयतीतिरुद्र:” यानि भगवान शिव सभी दुखों को हरकर उनका नाश कर देते हैं। इसलिए हिंदू धर्म में शिव शंकर जी की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। कहा जाता है कि जो व्यक्ति शिव जी का रुद्राभिषेक कराता है उसके समस्त दुखों का नाश हो जाता है। रुद्राभिषेक के माध्यम से मनवांछित फल की प्राप्ति की जा सकती है। यहां देखें रुद्राभिषेक की सामग्री, विधि, मंत्र और महत्व।

Sawan 2024 Rudrabhishek Vidhi In Hindi

Sawan 2024 Rudrabhishek Vidhi In Hindi

रुद्राभिषेक का अर्थ (Rudrabhishek Meaning)

रुद्राभिषेक का अर्थ है भगवान रूद्र यानी शिव जी का अभिषेक करना और शिव का रूप शिवलिंग में देखा जाता है। इसलिए रुद्राभिषेक पूजा में शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है। रुद्राभिषेक शहद, दूध, घी, दही, गंगाजल, गन्ने का रस, दूर्वा मिश्रित जल किसी से भी कर सकते हैं।

End of Feed