Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी पर कब करें सप्तऋषियों की पूजा, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त से लेकर संपूर्ण पूजा विधि

Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी का व्रत 2026 में 15 सितंबर को रखा जाएगा। इस दिन सप्तऋषियों और माता अरुंधती की पूजा की जाती है। जानें ऋषि पंचमी की तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि।

Rishi Panchami 2026: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाने वाला ऋषि पंचमी व्रत हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। यह पर्व गणेश चतुर्थी के अगले दिन आता है और इस दिन सप्तऋषियों के साथ अरुंधती माता का पूजन किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, श्रद्धा और विधि-विधान से ऋषि पंचमी का व्रत करने से अनजाने में हुई भूलों और दोषों से मुक्ति की कामना की जाती है। खासतौर पर महिलाओं के लिए यह व्रत महत्वपूर्ण माना गया है। ऋषि पंचमी का पूजा टाइम (Rishi Panchami Puja Time) और पूजन की विधि।

Rishi Panchami 2026

ऋषि पंचमी कब है? (Photo - Pinterest)

कब किया जाएगा ऋषि पंचमी का व्रत

साल 2026 में ऋषि पंचमी का व्रत मंगलवार, 15 सितंबर को रखा जाएगा। पंचमी तिथि 15 सितंबर की सुबह 7:44 बजे से शुरू होकर 16 सितंबर की सुबह 8:59 बजे तक रहेगी। ऋषि पंचमी की पूजा मध्याह्न काल में करने की परंपरा है, इसलिए पंचमी तिथि के मध्याह्न में रहने के कारण इस बार व्रत 15 सितंबर को ही रखा जाएगा।

End of Feed