Rath Saptami 2026: आज रथ सप्तमी पर कितने बजे करें पूजा, जानिए क्या है सूर्यदेव की पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Rath Saptami 2026: सनातन धर्म में सूर्यदेव को ऊर्जा, आरोग्य और जीवन शक्ति का स्रोत माना गया है। माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाने वाला रथ सप्तमी का पर्व सूर्यदेव की इसी दिव्य शक्ति को समर्पित है। इसको अचला सप्तमी के नाम से भी जानते हैं। मान्यता है कि इसी दिन भगवान सूर्य सात घोड़ों के रथ पर आरूढ़ होकर आकाश में प्रकट हुए थे। आइए जानते हैं कि आज पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है?

Rath Saptami 2026: माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को रथ सप्तमी का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व भगवान सूर्य को समर्पित है और इसे सूर्य उपासना का विशेष दिन माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इसी तिथि पर सूर्यदेव सात घोड़ों के रथ पर सवार होकर आकाश में प्रकट हुए थे, इसलिए इसे रथ सप्तमी कहा जाता है। शास्त्रों में इस तिथि को अचला सप्तमी के नाम से भी जाना गया है।

रथ सप्तमी पर कैसे करें पूजन

रथ सप्तमी पर कैसे करें पूजन

रथ सप्तमी को सूर्य के उत्तरायण काल से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि इस दिन से सूर्य की ऊर्जा और तेज में वृद्धि होती है, जिसका सीधा प्रभाव पृथ्वी और मानव जीवन पर पड़ता है। इसी कारण यह पर्व स्वास्थ्य, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा हुआ माना गया है। रथ सप्तमी के दिन किया गया स्नान, दान और सूर्य पूजन विशेष पुण्य फल देने वाला माना जाता है।

End of Feed