रमजान में हर मुसलमान को करने चाहिए ये 5 काम, रोजा रखने के साथ हैं बेहद जरूरी

Ramzan Mein Roze Ke Saath Kya Zaruri Hai: इस्लामिक कैलेंडर का सबसे पाक महीना रमजान है। जो 19 फरवरी 2026 से शुरू हो चुका है। इस महीने में मुसलमान रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रमजान में कुछ ऐसे भी काम हैं, जो रोजे जैसे ही महत्वपूर्ण हैं। आइए जानते हैं कि वे काम कौन से हैं?

Ramzan Mein Roze Ke Saath Kya Zaruri Hai: रमजान का महीना बेहद ही पाक माना गयाा है। साल 2026 में रमजान 19 फरवरी से शुरू हो चुके हैं। अभी रमजान का पहला अशरा चल रहा है। सूरह अल-बकरा 2:185 के अनुसार रमजान का महीना वह है जिसमें कुरआन नाजिल किया गया, जो लोगों के लिए हिदायत है और सही-गलत में फर्क बताने वाला है। इस कारण रमजान सिर्फ भूख और प्यास सहने का नाम नहीं, बल्कि हिदायत और आत्म-सुधार का महीना है।

रमजान में क्या करना चाहिए

सूरह अल-बकरा 2:183 के अनुसार ‘ऐ ईमान वालो! तुम पर रोजे फर्ज किए गए हैं जैसे तुमसे पहले लोगों पर किए गए थे, ताकि तुम तकवा हासिल करो।’ यानी रोजे का मकसद तकवा और चरित्र निर्माण है। रमजान इंसान को अनुशासन, सब्र और अपने व्यवहार को सुधारने की ट्रेनिंग देता है।

End of Feed