Ram Navami Ayodhya 2025: राम नवमी का त्योहार वैसे तो पूरे भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन इसकी सबसे ज्यादा रौनक भगवान राम की नगरी अयोध्या में देखने को मिलती है। बता दें इस साल 6 अप्रैल को राम नवमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस पर्व को ऐतिहासिक बनाने के लिए अयोध्या में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इस राम नवमी में 50 लाख भक्तों के रामलला के दर्शन करने की संभावना है। दर्शन व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। चलिए आपको बताते हैं अयोध्या में राम नवमी के दिन क्या-क्या होगा।
Ram Navami Ayodhya 2025
राम नवमी अयोध्या 2025 शेड्यूल (Ram Navami Ayodhya 2025 Schedule)
रामलला का अभिषेक- प्रात: 9.30 बजे से 10.30 बजे तक
पर्दा रहेगा- प्रात: 10.30 बजे से 10.40 बजे तक
रामलला का श्रृंगार होगा- प्रात: 10.40 बजे से 11.45 बजे तक (पर्दा खुला रहेगा)
पर्दा रहेगा- प्रात: 11.45 बजे (भोग लगगा)
श्रीरामलला जन्म- 12 बजे (इस समय भगवान राम का सूर्य तिलक होगा। साथ ही श्री राम जी की आरती भी की जाएगी)
राम नवमी के अवसर पर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चैत्र रामनवमी के पावन पर्व पर सभी जिलों के मंदिरों में 24 घंटे तक श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ कराने का आदेश दिया है। यह पाठ 5 अप्रैल को दोपहर से शुरू होगा और इसक समापन दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला के सूर्य तिलक के साथ होगा।
