Ram Navami 2024: राम नवमी पर की जाती है हनुमान जी की विशेष पूजा, जानिए इसका क्या है महत्व

Ram Navami 2024: राम नवमी का पर्व पूरे देश में बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम के साथ- साथ राम भक्त हनुमान जी की भी खास पूजा की जाती है। आइए जानते हैं इस दिन हनुमान जी की फताका क्यों लहराई जाती है और इनकी पूजा क्यों होती है। यहां जानें इसका कारण।

Ram Navami 2024: भगवान राम का जन्म चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन हुआ था। इस साल राम नवमी का त्योहार 17 अप्रैल को बुधवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन राम नवमी के दिन रवि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। राम नवमी के दिन भगवान राम के साथ- साथ हनुमान जी की पूजा का भी विधान है। भगवान हनुमान भगवान राम के परम भक्त थे। इस कारण राम नवमी के दिन राम जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान जी की पूजा करने से साधक के सारे संकट दूर हो जाते हैं। इनकी पूजा करने से राम जी की कृपा भी साधक को प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानते हैं राम नवमी के दिन हनुमान जी की पूजा कैसे करनी चाहिए और इसके पीछे क्या कारण है।

Ram Navami 2024

17 April Panchang 2024राम नवमी पर क्यों की जाती है हनुमान जी की पूजा

राम नवमी के दिन हनुमान जी की पूजा की जाती है क्योंकि हनुमान जी भगवान श्री राम के परम भक्त हैं और हनुमान जी की पूजा करने से भगवान श्री रामचन्द्र जी भी प्रसन्न होते हैं। रामनवमी के दिन लोग अपने घरों में हनुमानजी का झंडा फहराते हैं, जिसे हनुमान पताका भी कहा जाता है। इसे विजय पताका भी माना जाता है। इस हनुमान पताका फैहराना बहुत ही शुभ माना जाता है।

राम नवमी पर कैसे करें हनुमान जी की पूजा

  • रामनवमी के दिन सूर्योदय से पहले उठें।
  • नवमी तिथि को स्नान-ध्यान करें और पूजा करें।
  • इसके बाद भगवान राम की मूर्ति या तस्वीर के सामने दीपक जलाएं।
  • राम जी को इस दिन फूल, अक्षत और मिठाईयां अर्पि करें।
  • फिर भगवान श्री रामचन्द्र जी की आरती करें।
  • रामनवमी के दिन लाल वस्त्र पहनकर हनुमान जी की पूजा करें।
  • उन्हें पंचामृत अर्पित करें और बजरंग बाण या सुंदरखंड का पाठ करें।
  • ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होंगे और सभी प्रकार की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

राम नवमी पर हनुमान पूजा का महत्व

रामनवमी के दिन भगवान राम की विधिवत पूजा के साथ-साथ हनुमान जी की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन से किसी भी प्रकार का कष्ट और संताप दूर हो जाता है और साथ ही ऐसे व्यक्ति के जीवन में कभी भी दुख नहीं आता है। इस विधिवत हनुमान जी की पूजा करने से और विजय पताका लहराने से शत्रुओं का भी नाश होता है।

End of Feed