Ram Navami 2024 Date And Puja Muhurat: जानें कब है राम नवमी और क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 16, 2024, 06:28 AM IST

Sri Ram Navami 2024 Date, Time, Puja Muhurat (राम नवमी कब है 2024): श्री राम नवमी चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। जानिए इस साल राम नवमी कब मनाई जाएगी और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Sri Ram Navami 2024 Date, Time, Puja Muhurat in India: श्री राम, भगवान विष्णु के सातवें अवतार माने जाते हैं। मान्यताओं अनुसार भगवान राम का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। इसलिए ही इस शुभ दिन पर हर साल राम नवमी का त्योहार मनाया जाता है। जो इस साल 17 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन भक्तगण रामायण का पाठ करते हैं और कई जगह भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है। यहां जानिए राम नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व।

ram navami 2024 date

Ram Navami 2024 Date, Puja Muhurat

राम नवमी कब है 2024 (Ram Navami 2024 Start And End Date)

राम नवमी तिथि 16 अप्रैल 2024 की दोपहर 1 बजकर 23 मिनट से शुरू होगी और इसकी समाप्ति 17 अप्रैल को 3 बजकर 14 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार राम नवमी 17 अप्रैल को ही मनाई जाएगी। जबकि राम नवमी मध्याह्न का क्षण दोपहर 12 बजकर 21 मिनट का है।

End of Feed