Ram Lalla Images HD (रामलला फोटो hd): 22 जनवरी के बाद से ही अयोध्या राम मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है। हर कोई रामलला की एक झलक पाने के लिए बेताब है। तो वहीं जो लोग किसी कारण रामलला के दर्शन करने अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं तो वो घर पर ही इंटरनेट के माध्यम से रामलला की प्रतिमा के दर्शन कर रहे हैं। अगर आप भी घर बैठे रामलला के दर्शन करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। यहां आप देखेंगे अयोध्या राम मंदिर की मूर्ति की शानदार फोटोज।
Ram Lalla Images HD (Photo Credit- Shri Ram Mandir Ayodhya Instagram)
अयोध्या राम मंदिर अभी पूरी तरह से बनकर तैयार नहीं हुआ है। जानकारी अनुसार इस मंदिर का निर्माण कार्य 2025 तक पूरा हो जाएगा। बता दें ये मंदिर परम्परागत नागर शैली में बनाया जा रहा है। मंदिर में रामलला की मूर्ति के अलावा राम दरबार की मूर्तियां भी रखी जाएंगी।
बता दें रामलला की मूर्ति को काले पत्थर से बनाया गया है। इस पत्थर को कृष्ण शिला के नाम से भी जाना जाता है। जानकारी अनुसार इस पत्थर से रामलला की मूर्ति इसलिए बनाई गई है क्योंकि ये पत्थर हजारों सालों तक खराब नहीं होता। साथ ही दूध से अभिषेक करने पर भी इस पत्थर से बनी रामलला की मूर्ति में कोई बदलाव नहीं होगा। चंदन, रोली आदि लगाने से भी रामलला की प्रतिमा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
रामलला की यह मूर्ति कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाई है। इस मूर्ति को एक ही पत्थर से बनाया गया है।
रामलला की मूर्ति का रंग काला रखा गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि वाल्मीकि रामायण में भी भगवान राम के स्वरूप को श्याम वर्ण का ही बताया गया है। इसलिए रामलला की मूर्ति का रंग काला है। साथ ही रामलला की श्यामल रूप में ही पूजा होती है।
मूर्ति का वजन 200 किलोग्रा, इसकी ऊंचाई 4.24 फीट और चौड़ाई तीन फीट है। इस मूर्ति में भगवान राम के 5 साल के बाल रूप को दर्शाया गया है।
रामलला की मूर्ति में भगवान विष्णु के 10 अवतारों को भी दर्शाया गया है। ये 10 अवतार हैं- मत्स्य, कूर्म, वराह, नृसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध, कल्कि।
इस मूर्ति के चारों तरफ बनी पट्टिका में एक तरफ हनुमानजी और दूसरी ओर गरुड़ जी हैं।
मूर्ति में रामलला के बाएं हाथ को धनुष-बाण पकड़ने की मुद्रा में दिखाया गया है। रामलला की मूर्ति दक्षिण भारतीय शैली की है।
