Ram Lakshman Dwadashi 2025: राम लक्ष्मण द्वादशी कब है, जानिए इसकी पूजा विधि, मुहूर्त और महत्व

Ram Lakshman Dwadashi 2025: राम लक्ष्मण द्वादशी एक श्रद्धा और आस्था से जुड़ा पावन हिंदू पर्व है, जो भगवान श्रीराम और उनके अनुज लक्ष्मण जी को समर्पित होता है। इस विशेष दिन भक्त उपवास रखते हैं, पूजा-अर्चना करते हैं और प्रभु की कृपा की कामना करते हैं। माना जाता है कि यह दिन अत्यंत शुभ और पुण्य फल देने वाला होता है।

Ram Lakshman Dwadashi 2025: रामलक्ष्मण द्वादशी हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाई जाती है। यह दिन भगवान श्रीराम और उनके अनन्य भ्राता लक्ष्मण जी को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा से भगवान राम और लक्ष्मण की पूजा करने से भाईचारे, सौहार्द्र और रक्षा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा इस दिन भगवान गोविंद विट्ठलनाथजी की भी उपासना करने का भी विधान है।

रामलक्ष्मण द्वादशी 2025 तिथि (Ram Lakshman Dwadashi 2025 Date

राम लक्ष्मण द्वादशी 07 जून, शनिवार को पड़ रही है। द्वादशी तिथि का प्रारंभ 07 जून 2025 को सुबह 04 बजकर 47 मिनट पर होगा और समापन द्वादशी तिथि पर यानी 08 जून 2025 को सुबह 07 बजकर 17 मिनट पर होगा।

End of Feed