Raksha Bandhan Sona Pujan Image Timing 2025: रक्षाबंधन के दिन होती है श्रवण कुमार की पूजा, जानें सोना पूजन का सही मुहूर्त और पूजा विधि

Raksha Bandhan Sona Pujan Image Timing 2025: श्रावण पूर्णिमा के दिन श्रवण कुमार की पूजा की जाती है। अब चूंकि श्रावण पूर्णिमा के दिन ही राखी होती है इसलिए इस दिन श्रवण कुमार की पूजा होती है, जिसे सोना पूजन भी कहा जाता है। यहां से आप सोना पूजन का शुभ समय, पूजा सामग्री और पूजा की विधि जान सकते हैं।

Raksha Bandhan Sona Pujan Image Timing 2025: रक्षाबंधन का दिन भाई-बहन के प्रेम का पवित्र पर्व, भारतीय संस्कृति में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रक्षाबंधन के दिन सोना पूजन की भी एक खास परंपरा है। कहते हैं जब अयोध्या के राजा दशरथ ने गलती से श्रवण कुमार को तीर मार दिया था। तो इस घटना से राजा दशरथ को काफी दुख हुआ था। उन्होंने अपनी गलती की क्षमा मांगते हुए स्वयं ही इस घटना के बारे में श्रवण कुमार के माता–पिता को बताया। लेकिन बेटे की मौत का समाचार सुनकर दोनों ने प्राण त्याग दिये। तब राजा दशरथ ने प्रायश्चित करने के लिए श्रावण पूर्णिमा के दिन श्रवण पूजा का प्रचार किया। कहते हैं तभी से राखी के दिन श्रवण पूजा की परंपरा शुरू हो गई। बता दें कि सोना पूजन उसी जगह पर किया जाता है जहां नाग पंचमी की पूजा की गई होती है। कई जगह सोना पूजन के बाद ही बहनें भाइयों को राखी बांधती हैं।

रक्षा बंधन सोना पूजन टाइम 2025 (photo source: AI)

सोना पूजन का शूभ मुहूर्त-

रक्षाबंधन के दिन ही सोना पूजन होती है, इसलिए ये 9 अगस्त को ही है। बात करें पूजा के समय की तो सोना पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 47 मिनट से शुरू होगा। ये पूजा हमेशा राखी बांधने से पहले और सुबह-सुबह करना ही सबसे शुभ माना जाता है।

End of Feed