अध्यात्म

9 अगस्त 2025 का पंचांग, जानें 9 अगस्त का रक्षा बंधन मुहूर्त, कब है भद्रा और राहुकाल, किस समय नहीं बांधें राखी

9 अगस्त 2025 का पंचांग (9 august 2025 panchang bhadra, Rahu Kaal Time): जानें 9 अगस्त को क्या है और कौन सी तिथि है। इस दिन सावन पूर्णिमा है, श्रावण मास का समापन हो रहा है, रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा और संस्कृत दिवस, गायत्री जयंती, नारली पूर्णिमा भी हैं। यहां देखें 9 अगस्त 2025 का भद्रा और राहुकाल का समय। इस दौरान बहनें अपने भाइयों को राखी ना बांधें। देखें 9 August 2025 Raksha Bandhan Muhurat और Rakhi Muhurat 9 August 2025। जानें आज 9 अगस्त को राहुकाल कब रहेगा।

Image

9 अगस्त 2025 का पंचांग, जानें 9 अगस्त को क्या है और कौन सी तिथि है (Pic: Canva)

9 अगस्त 2025 का पंचांग (9 august 2025 panchang bhadra): साल 2025 में 9 अगस्त को दिन शनिवार पर सावन पूर्णिमा तिथि है। इस दिन रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसके अलावा संस्कृत दिवस, गायत्री जयंती, नारली पूर्णिमा भी 9 अगस्त को ही पड़ रहे हैं। 9 अगस्त 2025 को श्रावण मास 2025 का समापन होगा। 9 अगस्त 2025 को भद्रा काल सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगा। लेकिन राहुकाल सुबह के समय करीब डेढ़ घंटे के लिए लगेगा। इस दौरान राखी ना बांधें। यहां नोट करें 9 August 2025 Raksha Bandhan Muhurat और Rakhi Muhurat 9 August 2025। जानें आज 9 अगस्त को राहुकाल कब रहेगा।

9 August 2025 Raksha Bandhan Date and Time

  • रक्षा बंधन या राखी बांधने की डेट: 9 अगस्त 2025, शनिवार
  • श्रावण पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - 8 अगस्त 2025 को दोपहर 02:12 बजे
  • श्रावण पूर्णिमा तिथि समाप्त - 8 अगस्त 2025 को दोपहर 01:24 बजे

9 अगस्त 2025 को राखी बांधने का समय सुबह 5:47 से लेकर दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा।

9 August 2025 को भद्रा कब रहेगी

रक्षा बंधन 2025 के दिन क्या भद्रा है : रक्षा बंधन 2025 के दिन भद्रा सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगी। राखी पर भद्रा नहीं लगेगी।

9 August 2025 Raksha Bandhan Par Rahu Kaal

9 अगस्त 2025 को राखी बांधने का समय सुबह 5:47 से लेकर दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा। लेकिन 9 अगस्त 2025 को सुबह 09:03 बजे से 10:41 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस करीबडेढ़ घंटे के समय में राखी बांधना शुभ नहीं होगा।

9 अगस्त 2025 का पंचांग विस्तार से

9 अगस्त 2025 को शनिवार का दिन है और पंचांग के अनुसार शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है जो दिन में 13:26:42 तक रहेगी। आज का नक्षत्र श्रवण है जो रात्रि 14:24:33 तक रहेगा। करण में बव 13:26:42 तक, बालव हैं, तथा सौभाग्यकारक शिव योग है।

सूर्योदय 05:46:35 पर, सूर्यास्त शाम 19:06:16 होगा। चंद्रमा मकर - 26:12:03 तक राशि में रहेगा और रात्रि 19:21:00 चंद्रोदय तथा चन्द्रास्त नहीं होगा।

9 अगस्त 2025 रक्षा बंधन पर शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त - 04:22 से 05:04
  • प्रातः सन्ध्या - 04:43 से 05:47
  • अभिजित मुहूर्त- 12:00 से 12:53
  • विजय मुहूर्त - 14:40 से 15:33
  • गोधूलि मुहूर्त - 19:06 से 19:27

9 अगस्त 2025 का अशुभ समय

  • राहु काल: 09:06:31 से 10:46:28 तक
  • गुलिक काल: 05:46:35 से 07:26:33 तक
  • यमगण्ड: 15:33:02 से 16:26:20 तक

इसके अलावा 9 अगस्त 2025 को दिशा शूल पूर्व दिशा के लिए रहेगा।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article