अध्यात्म

Rakhi Ke Din Kya Karna Chahie: राखी बांधने से पहले क्या कुछ भी खा सकते हैं? जान लें रक्षाबंधन के दिन क्या-क्या करना चाहिए

Rakhi Ke Din Kya Karna Chahie: आज राखी का त्योहार है और इस दिन क्या-क्या करना चाहिए ये आप यहां से जान सकते हैं। रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने से पहले कुछ खा सकते हैं या नहीं या फिर राखी के दिन बाल धोना चाहिए या नहीं ये भी आप यहां से जान सकते हैं।

Image

रक्षा बंधन 2025 पर क्या करें (photo source: canva)

Rakhi Ke Din Kya Karna Chahie: श्रावण मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन मनाते हैं। आज वही खास दिन है। इस दिन चंद्रमा पूर्ण होता है। भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।यह भाई बहन का पवित्र पर्व है। इस महापर्व को बहुत श्रद्धा तथा समर्पण से मनाते हैं। चंद्रमा भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान रहते हैं इसलिए इस दिन शिव उपासना के साथ साथ चंद्रमा को दूध से अर्ध्य भी देते हैं। इस महापर्व पर बृंदावन में जाकर लोग भगवान श्री कृष्ण का दर्शन भी करते हैं। आइए जानते हैं इस रक्षा बंधन में क्या करना चाहिए-

रक्षाबंधन के दिन क्या-क्या करना चाहिए?

  • इस दिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। यह दिन भगवान विष्णु जी की पूजा का है। इस धार्मिक पुस्तक का पाठ करने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है।
  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नामक महामंत्र का जप करें।
  • इस दिन रात्रि में हल्दी की माला पे पीला वस्त्र धारण करके बंगलामुखी मंत्र का जप करें।
  • किसी शिवमंदिर में शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करें।
  • ॐ नमः शिवाय मंत्र का कम से कम रूद्राक्ष की माला पर 18 माला जप करें।
  • गरीबों में अन्न तथा वस्त्र का दान करें।
  • इस दिन सत्यनारायण भगवान की कथा का अनंत पुण्य मिलता है।
  • श्री कृष्ण मंदिर में बांसुरी अर्पित करें।
  • मंदिर में भंडारा करवाएं।
  • मन,वचन तथा कर्म से अहिंसा का पालन करें।
  • श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ करें।
  • किसी गोशाला में जाएं तथा गो माताओं को भोजन कराएं।
  • घर के मंदिर में अखंड घी का दीपक जलाएं।
  • राखी बांधते समय भाई के सिर पर कपड़ा (रुमाल, गमछा आदि) जरूर रखें।

राखी बांधने से पहले खाना खा सकते हैं?

नहीं, रक्षाबंधन के दिन बहनों को राखी बांधने से पहले कुछ भी नहीं खाना चाहिए। वहीं भाई को भी पहले राखी बंधवानी चाहिए उसके बाद ही खाना खाना चाहिए।

राखी के दिन बाल धोना चाहिए या नहीं?

कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि राखी के दिन बाल धोने से घर में दरिद्रता आती है, इसलिए इस दिन बाल नहीं धोना चाहिए। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि बाल धोना सामान्य है और इससे कोई पवित्रता भंग नहीं होती है।

लेकिन धार्मिक रूप से देखें तो पूर्णिमा को बाल नहीं धोते और राखी श्रावण माह पूर्णिमा को होती है।

राखी के दिन सिगरेट पी सकते हैं?

राखी के दिन सिगरेट पीना उचित नहीं है। यह त्योहार भाई-बहन के प्यार और सुरक्षा का प्रतीक है, और धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसलिए, राखी के दिन सिगरेट पीने से बचना चाहिए।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article