अध्यात्म

Rakhi Puja Thali : इस तरह से सजाएं राखी की थाली,यहां देखें पूरी लिस्ट

Raksha Bandhan Puja Thali : रक्षाबंधन के त्योहार को पूरे भारत में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। राखी पर बहने अपने भाई के लिए रंग बिरंगी राखियां लेकर आती हैं। राखी की थाली को बहने बहुत हर्ष के साथ सजाती हैं। राखी की थाली को कैसे सजाया जाए। राखी की थाली में क्या होना चाहिए। यहां जानें सारी जानकारी।

Image

Raksha Bandhan Puja Thali

Raksha Bandhan Puja Thali : रक्षाबंधन के पर्व का बहनों को बहुत इंतजार होता है। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रति एक दूसरे के अटूट प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं और भाई अपने भाइयों की रक्षा का वचन देते हैं। राखी की थाली का भी उतना ही महत्व है जितना रक्षा बंधन पर राखी बांधने का। राखी की थाली को विधि पूर्वक सजाना चाहिए। राखी की थाली में कुछ विशेष चीजों को जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं राखी की थाली में क्या- क्या रखना चाहिए।

राखी की थाली में रखें ये चीजें

अक्षत

हिंदू धर्म में सभी शुभ अवसरों पर अक्षत का प्रयोग अवश्य किया जाता है। परंपरा के अनुसार माथे पर अक्षत लगाने और साथ ही तिलक लगाने से सारा काम पूरा हो जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार अक्षत नकारात्मक शक्तियों का नाश करता है। राखी के दिन अपने भाई के माथे पर अक्षत का टिका जरूर लगाएं।

चन्दन

हिंदू धर्म में चंदन का प्रयोग शुभ कार्यों में किया जाता है। इसे बहुत पवित्र माना जाता है। रक्षाबंधन के लिए राखी की थाली सजाते समय उसमें चंदन जरूर रखें और उसी चंदन से भाई को तिलक लगाएं। चन्दन का तिलक लगाने से व्यक्ति के सारे पाप कट जाते हैं।

नारियल

हिंदू धर्म में नारियल को देवताओं का फल माना जाता है। इसका प्रयोग किसी भी शुभ कार्य में किया जाता है। मान्यता के अनुसार राखी बांधते समय में नारियल का प्रयोग करने से भाइयों के जीवन में सौभाग्य और सफलता आती है।

मिठाई

राखी के शुभ अवसर पर बहन की थाली में मिठाई जरूर होनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन अपने भाई को मिठाई खिलाने से रिश्ते में मिठास बनी रहती है।

दीपक

हमारे देश में घर में उत्सव के दौरान हमेशा दीपक जलाए जाते हैं। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बहनें अक्सर दीपक जलाती हैं और अपने भाई की आरती उतारती हैं। दीपक जलाने से भाई-बहन का प्यार पवित्र बना रहता है।

रक्षासूत्र

राखी के दिन राखी की थाली में रक्षासूत्र जरूर रखें। ऐसा माना जाता है कि कलाई पर राखी बांधने से बुरी शक्तियों का नाश होता है। यदि राखी के दिन बहन राखी की थाली में रक्षा सूत्र रखे तो भाई शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकता है।

कलश

हिंदू धर्म में कलश देखना और पकड़ना बहुत शुभ माना जाता है। राखी के दिन बहनें पूजा की थाली में तांबे के लोटे में जल और चंदन रखें तो घर पर भगवान की कृपा बनी रहती है। यह कलश भाई-बहन के प्यार को बरकरार रखता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article