शनि बनाएंगे मकर राशि में 'अखंड साम्राज्य राजयोग', इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 09:30 AM IST

Shani Margi 2022: अखंड साम्राज्य राजयोग बेहद ही शुभ योग माना जाता है। ये योग व्यक्ति को अपार धन-दौलत प्रदान करता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शनि 23 अक्टूबर को यानी धनतेरस (Dhanteras) के दिन मार्गी होने जा रहे हैं।
  • शनि के मार्गी होने से 3 राशियों की किस्मत चमकने के जबरदस्त आसार दिखाई दे रहे हैं।
  • मार्गी शनि अखंड साम्राज्य राजयोग का निर्माण कर रहे हैं।

कर्मफल दाता शनि देव 23 अक्टूबर को यानी धनतेरस (Dhanteras) वाले दिन मार्गी होने जा रहे हैं। जून में शनि वक्री हुए थे और जुलाई में इन्होंने मकर राशि में प्रवेश कर लिया था और अब अक्टूबर में ये फिर से अपनी चाल बदलते हुए मार्गी होने जा रहे हैं। ज्योतिष विद्वानों अनुसार शनि मार्गी होने पर अखंड साम्राज्य राजयोग का निर्माण करेंगे। इस योग का प्रभाव 3 राशियों पर काफी जबरदस्त रूप से पड़ने वाला है।

shani

शनि के मार्गी होने से 3 राशियों को लाभ मिलेगा।

क्या है अखंड साम्राज्य राजयोग? अखंड साम्राज्य राजयोग बेहद ही शुभ योग माना जाता है जिसका निर्माण शनि की चाल में परिवर्तन की वजह से हो रहा है। ये राजयोग व्यक्ति को अपार धन-दौलत, समृद्धि और खुशहाल जीवन प्रदान करता है। कहते हैं जिस व्यक्ति की कुंडली में ये योग होता है वो व्यक्ति राजा-महाराजाओं की तरह अपना जीवन जीता है। मां लक्ष्मी की कृपा से ऐसा व्यक्ति जीवन में धन कमाता है।

End of Feed