18 महीने बाद हुआ महापरिवर्तन, राहु-केतु ने बदल ली राशियां; जानिए आपके लिए कैसा रहेगा ये गोचर

Rahu Ketu Gochar 2026: मायावी राहु और केतु ने 18 महीने बाद राशि परिवर्तन कर लिया है। इस परिवर्तन का असर सभी 12 राशि वालों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए यह गोचर कैसा रहेगा।

Rahu Ketu Gochar 2026: मायावी ग्रह राहु और केतु 25 नवंबर 2026 को अपनी राशि बदल ली है। स्पष्ट राहु 25 नवंबर की शाम 4 बजकर 34 मिनट पर कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इसी समय केतु सिंह राशि से निकलकर कर्क राशि में पहुंच गए हैं। करीब डेढ़ साल बाद राहु-केतु की राशि बदलने से सभी 12 राशियों के जीवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसका असर नौकरी, बिजनेस, फाइनेंशियल कंडीशन, मैरिड लाइफ, परिवार और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों पर पड़ेगा।

Rahu Ketu Gochar 2026_  राहु और केतु के गोचर का असर सभी 12 राशि वालों पर कैसा होगा

राहु और केतु के गोचर का असर सभी 12 राशि वालों पर कैसा होगा

इस गोचर में राहु मकर राशि में और केतु कर्क राशि में रहेंगे। मकर राशि शनि की है, जो करियर, मेहनत, अनुशासन और जिम्मेदारियों का प्रतिनिधित्व करती है। वहीं कर्क राशि चंद्रमा के स्वामित्व वाली है, जिसका संबंध मन, परिवार, माता और भावनात्मक सुरक्षा से है। ऐसे में राहु लोगों की महत्वाकांक्षा, करियर और बड़ी उपलब्धियों की इच्छा बढ़ा सकते हैं, जबकि केतु घर-परिवार और भावनात्मक मामलों में बदलाव ला सकते हैं।

End of Feed