Pautrada Ekadashi Vrat Paran Time 2025: पौष पुत्रदा एकादशी का पारण कब करें, जानिए साल 2025 के आखिरी एकादशी व्रत का पारण समय और शुभ मुहूर्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 31, 2025, 07:37 AM IST

Pautrada Ekadashi Vrat Paran Time 2025 (पुत्रदा एकादशी 2025 का पारण कब है?) Paush Maas Putrada Ekadashi 2025 ka Paran kitne Baje Hai: 30 दिसंबर 2025 को साल की अंतिम एकादशी व्रत रखा गया है। इस व्रत के अगले दिन द्वादशी तिथि को पारण किया जाता है। बिना पारण व्रत को सफल नहीं माना जाता है। यह व्रत संतान सुख, धन-संपदा के लिए फलदायी माना जाता है। आइए जानते हैं कि पौष पुत्रदा एकादशी का पारण कब करें।

Pautrada Ekadashi Vrat Paran Time 2025: आज 30 दिसंबर 2025 को साल की अंतिम एकादशी पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा गया है। यह व्रत संतान सुख, धन-संपदा और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए विशेष फलदायी माना जाता है। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा से इस व्रत से पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-शांति बढ़ती है। एकादशी का व्रत अगले दिन द्वादशी तिथि पर पारण करके पूरा किया जाता है। इस कारण पौष पुत्रदा एकादशी का पारण 31 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। आइए जानते हैं पारण का सही समय, शुभ मुहूर्त और विधि-विधान क्या है?

पौष पुत्रदा एकादशी का पारण कब करें

व्रत पारण का सही समय

वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण 31 दिसंबर 2025 को दोपहर 01:29 बजे से 03:33 बजे के बीच करना सबसे शुभ है। इस मुहूर्त में पारण करने से व्रत का पूरा फल मिलता है। यदि किसी कारण यह समय निकल जाए, तो हरि वासर समाप्त होने के बाद भी पारण किया जा सकता है, लेकिन मुख्य मुहूर्त का पालन करना उत्तम है। पारण द्वादशी तिथि में ही करें, त्रयोदशी लगने से पहले ही करें।

End of Feed