Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि ग्रह को माना जाता है। इस नक्षत्र में जो भी बच्चा जन्म लेता है। वो बहुत मेहनती और कोमल मन का होता है। वह अपने विचारों के अनुसार जीवन जीता है। अपने प्रयासों की बदौलत वह धीरे-धीरे सफल होता है। हालांकि उन्हें कम उम्र में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिससे वे जल्दी परिपक्व हो जाते हैं और अंदर से मजबूत हो जाते हैं। इस नक्षत्र में मंत्र दीक्षा, उच्च शिक्षा प्राप्त करना, भूमि का क्रय-विक्रय, आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करना, यज्ञ अनुष्ठान एवं वेद पाठ प्रारंभ करना, गुरु का सान्निध्य, पुस्तकों एवं ज्ञान का दान करना तथा विदेश यात्रा प्रारंभ करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं साल 2024 में पुष्य नक्षत्र कब- कब होगा। यहां देखें पूरी लिस्ट।
Pushya Nakshatra 2024
Pushya Nakshatra 2024 (पुष्य नक्षत्र 2024)
| डेट | आरंभ काल | समापन काल |
| शुक्रवार, 26 जनवरी | 08:17:31 | 10:29:33 |
| गुरुवार, 22 फरवरी | 2:18:35 | 4 :44:13 |
| बुधवार, 20 मार्च | 20 :10:58 | 22:39:07 |
| मंगलवार, 16 अप्रैल | 03:06:17 | 5:16:33 |
| मंगलवार, 14 मई | 11:24:25 | 13:05:42 |
| सोमवार, 10 जून | 20:21:21 | 21:40:32 |
| सोमवार, 08 जुलाई | 04:48:44 | 06:03:36 |
| रविवार, 04 अगस्त | 11:59:50 | 13:27:09 |
| शनिवार, 31 अगस्त | 17:56:33 | 19:40:35 |
| शुक्रवार, 27 सितंबर | 23:34:50 | 25:21:31 |
| गुरुवार, 21 नवंबर | 14:50:47 | 15:36:12 |
| बुधवार, 18 दिसंबर | 00:44:44 | 24:59:05 |
