New Year 2024: नया साल बस आने ही वाला है. नए साल का स्वागत हर कोई नई खुशियों के साथ करना चाहता है। इसी वजह से लोग नए साल में सुख-शांति पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं और नया साल हमेशा खुशियों से भरा रहता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नए साल के पहले दिन कुछ दान करना एक अच्छा शगुन माना जाता है। इससे व्यक्ति को जीवन में सुखद परिणाम की प्राप्ति होती है और सभी प्रकार की चिंताओं से मुक्ति मिल जाती है। इस बार नए साल का पहला दिन सोमवार को है इसलिए इस दिन भगवान शिव की पूजा का अधिक महत्व है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करें। साथ ही पूजा के बाद इन वस्तुओं का दान भी करना चाहिए। आइए जानते हैं साल के पहले दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।
इन चीजों का करें दान
पुस्तक का दान
नये साल के दिन बच्चों को पुस्तक का दान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि जब हम किसी को शिक्षा का दान देते हैं तो हमारी शिक्षा का और विस्तार हो जाता है। इस कारण नये साल पर पुस्तक दान करना चाहिए।
गोशाला में दान
नये साल के दिन आप गोशाला जाकर चारे का दान कर सकते हैं। गाय को भोजन करना सबसे शुभ फल देने वाला माना जाता है। इस दिन गौशाला में दान करें घर में सुख, शांति आती है।
भोजन का दान
नये साल के दिन गरीब भूखों को भोजन का दान देना चाहिए। इस दिन अन्न का दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक के भंडार भरती हैं।
