अध्यात्म

Pushya Nakshatra 2024: साल 2024 में कब- कब है पुष्य नक्षत्र, यहां देखें पूरी लिस्ट

Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि है। ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र को बहुत शुभ माना जाता है। वार और पुष्य नक्षत्र के संयोग से रवि-पुष्य के समान शुभ योग बनता है। आइए जानते हैं साल 2024 में कब- कब पुष्य नक्षत्र है। यहां देखें पूरी लिस्ट

Image

Pushya Nakshatra 2024

Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि ग्रह को माना जाता है। इस नक्षत्र में जो भी बच्चा जन्म लेता है। वो बहुत मेहनती और कोमल मन का होता है। वह अपने विचारों के अनुसार जीवन जीता है। अपने प्रयासों की बदौलत वह धीरे-धीरे सफल होता है। हालांकि उन्हें कम उम्र में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जिससे वे जल्दी परिपक्व हो जाते हैं और अंदर से मजबूत हो जाते हैं। इस नक्षत्र में मंत्र दीक्षा, उच्च शिक्षा प्राप्त करना, भूमि का क्रय-विक्रय, आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करना, यज्ञ अनुष्ठान एवं वेद पाठ प्रारंभ करना, गुरु का सान्निध्य, पुस्तकों एवं ज्ञान का दान करना तथा विदेश यात्रा प्रारंभ करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं साल 2024 में पुष्य नक्षत्र कब- कब होगा। यहां देखें पूरी लिस्ट।

Pushya Nakshatra 2024 (पुष्य नक्षत्र 2024)

डेट आरंभ कालसमापन काल
शुक्रवार, 26 जनवरी 08:17:31 10:29:33
गुरुवार, 22 फरवरी2:18:354 :44:13
बुधवार, 20 मार्च20 :10:5822:39:07
मंगलवार, 16 अप्रैल03:06:175:16:33
मंगलवार, 14 मई11:24:2513:05:42
सोमवार, 10 जून20:21:2121:40:32
सोमवार, 08 जुलाई04:48:4406:03:36
रविवार, 04 अगस्त11:59:5013:27:09
शनिवार, 31 अगस्त17:56:3319:40:35
शुक्रवार, 27 सितंबर23:34:5025:21:31
गुरुवार, 21 नवंबर14:50:4715:36:12
बुधवार, 18 दिसंबर00:44:4424:59:05

चुनें अपनी राशि, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024 (Yearly Rashifal 2024 Rashi Wise)

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article