Pushkar Snan 2024: कब किया जाएगा पुष्कर स्नान, जानिए डेट, विधि और महत्व

Pushkar Snan 2024: कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की देव उठनी एकादशी के दिन पु्ष्कर में मेले की शुरुआत हो जाती है। इस मेले की शुरुआत इस साल 12 नवंबर 2024 से हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल पुष्कर स्नान कब किया जाएगा और इसके महत्व के बारे में।

Pushkar Snan 2024: हिंदू धर्म में पुष्कर स्नान का बहुत ही अधिक महत्व है। पुष्कर सरोवार सबसे पुराने सरोवर में से एक माना जाता है। इसमें स्नान करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। हर साल कार्तिक महीने की देव उठनी एकादशी के दिन से पुष्कर मेले की शुरुआत हो जाती है। ये मेला पूरे पांच दिन तक कार्तिक पूर्णिमा तक चलता है। इस दौरान पुष्कर सरोवर में स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन इसमें विशेष रूप से स्नान करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। ऐसे में आइए जानें इस साल पुष्कर स्नान कब किया जाएगा और इसके महत्व के बारे में।

Pushkar Snan 2024 Date ( पुष्कर स्नान डेट 2024)

पुष्कर स्नान कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि के दिन किया जाता है। इस साल पुष्कर स्नान 15 नवंबर 2024 को शुक्रवार के दिन किया जाएगा। इस स्नान की शुरुआत देव उठनी एकादशी से हो जाती है। पांच दिनों तक पुष्कर स्नान करने से इससे पुष्कर राजा का आशीर्वाद मिलता है।

End of Feed