Purnima Shradh 2024 Date: पूर्णिमा श्राद्ध भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को किया जाता है। इसके अगले दिन से पितृ पक्ष लग जाता है। इस पूर्णिमा तिथि पर इन लोगों का श्राद्ध किया जाता है जिनकी मृत्यु किसी भी महीने की पूर्णिमा तिथि को हुई होती है। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि पूर्णिमा तिथि पर मरने वाले लोगों के लिए अमावस्या श्राद्ध (Amavasya Shradh 2024 Date) भी महत्वपूर्ण होता है। चलिए जानते हैं इस साल श्राद्ध पूर्णिमा कब है (Shradh Purnima 2024 Date) और इस दिन पितरों का श्राद्ध करने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
Purnima Shradh 2024 Date
पूर्णिमा श्राद्ध कब है 2024 (Purnima Shradh 2024 Date)
इस साल पूर्णिमा श्राद्ध 17 सितंबर को मनाया जाएगा। पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 17 सितंबर की सुबह 11 बजकर 44 मिनट से होगा और इसकी समाप्ति 18 सितंबर की सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर होगी।
पूर्णिमा श्राद्ध मुहूर्त 2024 (Purnima Shradh Muhurat 2024)
| कुतुप मूहूर्त | 11:51 AM से 12:40 PM |
| रौहिण मूहूर्त | 12:40 PM से 01:29 PM |
| अपराह्न काल | 01:29 PM से 03:56 PM |
पूर्णिमा श्राद्ध विधि (Purnima Shradh Vidhi In Hindi)
जिनका श्राद्ध कर रहे हैं उनकी तस्वीर सामने रखें। अगर फोटो नही है तो भी चलेगा। बस आप श्राद्ध विधि के दौरान उनका मन में ध्यान करते रहें। अगर जिनका श्राद्ध कर रहे हैं उनकी फोटो है तो उस पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं और साथ सफेद फूलों की माला पहनाएं। इसके बाद जो भी भोजन बनाया है उसे अपने अपने पूर्वज को अर्पित करें। उपले में अग्नि प्रज्जवलित कर अपने पितरो के निमित्त तीन पिंड बना कर आहुति दें। पूजा के बाद गाय, कौआ और कुत्तों के लिए भोजन जरूर निकालें। इसके बाद ब्राह्मण को भोजन करवाएं और फिर स्वयं भोजन करें।
