पूर्णिमा पर क्या दान करें, क्या पूर्णिमा पर दूध का दान करना चाहिए, क्या पूर्णिमा पर अन्न दान कर सकते हैं

Purnima Daan Samagri: पूर्णिमा पर कौन सी चीजों का दान शुभ होता है। जानिए सफेद वस्तुओं, अन्न और वस्त्र दान का महत्व, पूर्णिमा पर क्या दान न करें और पूर्णिमा पर किन चीजों के दान से शुभ फल मिलता है।

Purnima Daan Samagri : हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। इस दिन चंद्रमा अपने पूर्ण स्वरूप में होता है, इसलिए इसे मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि पूर्णिमा पर किए गए दान-पुण्य का फल कई गुना बढ़ जाता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। खासतौर पर चंद्रमा को मजबूत करने और लक्ष्मी कृपा पाने के लिए इस दिन कुछ विशेष वस्तुओं का दान करना अत्यंत लाभकारी माना गया है।

purnima par kya daan karein, purnima photo, poonam

पूर्णिमा पर क्या दान करें, देखें किन चीजों का दान होता है शुभ

चंद्रमा को मजबूत करने के लिए करें सफेद वस्तुओं का दान

पूर्णिमा का सीधा संबंध चंद्रमा से होता है और चंद्रमा का रंग सफेद माना जाता है। ऐसे में इस दिन सफेद वस्तुओं का दान करना बेहद शुभ होता है। दूध, चावल, चीनी, दही, सफेद मिठाई, चांदी और सफेद वस्त्र का दान करने से कुंडली में चंद्र दोष कम होता है। इससे मन की अशांति दूर होती है और मानसिक संतुलन बेहतर होता है। जिन लोगों को चिंता, तनाव या अनिद्रा की समस्या रहती है, उनके लिए यह उपाय विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है।

End of Feed