Pradosh Vrat January 2023: साल 2023 का पहला प्रदोष व्रत कब है, जानें इसका महत्व, मुहूर्त और शिव पूजन विधि

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2022, 12:36 PM IST

Pradosh Vrat January 2023 Date, Time, Puja Muhurat Kab Hai in India: हिंदू पंचांग के मुताबिक, एक साल में 24 प्रदोष व्रत आते हैं जो कि भगवान शंकर को समर्पित होते हैं। बता दें कि जिस अधिकमास वाले वर्ष में कुल 26 प्रदोष व्रत होते हैं। यहां जानें कि जनवरी 2023 में साल का पहला प्रदोष व्रत कब है।

Pradosh Vrat January 2023 Date, Time, Puja Muhurat Kab Hai in India: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। कहते हैं इस दिन भोलेनाथ की पूजा करने से सारे कष्टों का निवारण होता है। साथ ही विघ्न और बाधाओं से मुक्ति मिलती है। पंचांग के अनुसार, ये व्रत हर महीने में दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर किया जाता है। इस दिन सूर्यस्त के बाद शिवजी की पूजा की जाती है।

Pradosh Vrat January 2023: साल 2023 का पहला प्रदोष व्रत कब है, जानें इसका महत्व, मुहूर्त और शिव पूजन विधि

साल 2023 का पहला प्रदोष व्रत पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को पड़ रहा है। इस दिन बुधवार है इसलिए यह बुध प्रदोष व्रत कहा जाएगा। इस व्रत की पूजा प्रदोष काल मुहूर्त में विधिपूर्वक करने का विधान है। ज्योतिष के अनुसार, आइए जानते हैं नए साल का पहला प्रदोष व्रत कब है? साथ ही शुभ मुहूर्त और पूजा विधि भी जानेंगे।

End of Feed