Pradosh Vrat December 2023 Date And Time: सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व माना जाता है जो हर महीने की त्रयोदशी तिथि को पड़ता है। इसलिए इसे त्रयोदशी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। इस तरह से एक महीने में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ते हैं। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है जो व्यक्ति सच्चे मन से ये व्रत करता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। जानिए दिसंबर में प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा।
Pradosh Vrat December 2023
प्रदोष व्रत दिसंबर 2023 (Pradosh Vrat December 2023)
दिसंबर का पहला प्रदोष व्रत 10 तारीख को रखा जाएगा। त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 10 दिसंबर की सुबह 7 बजकर 13 मिनट पर होगी और इसकी समाप्ति 11 दिसंबर की सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर होगी। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5.30 से रात 8 बजे तक रहेगा।
प्रदोष व्रत का महत्व (Pradosh Vrat Significance)
प्रदोष व्रत को बहुत सी जगहों पर त्रयोदशी व्रत भी कहते हैं। यह हर महीने में दो बार आता है। कृष्ण पक्ष में आने वाले प्रदोष को कृष्ण पक्ष प्रदोष व्रत और शुक्ल पक्ष में आने वाले प्रदोष को शुक्ल पक्ष प्रदोष व्रत कहते हैं। यह व्रत मां पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से व्यक्ति को अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की प्राप्ति होती है। प्रदोष व्रत को दक्षिण भारत में प्रदोषम के नाम से जाना जाता है। पुराणों के अनुसार प्रदोष व्रत करने से 2 गायों के दान के बराबर फल प्राप्त होता है।
प्रदोष व्रत पूजा विधि (Pradosh Vrat Puja Vidhi)
प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) को सभी व्रतों से अधिक शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस व्रत को नियम के साथ करने पर भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है। जिससे व्यक्ति के जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इस व्रत को निर्जला रहा जाता है। इस व्रत को रखने वाले लोग सुबह बेल पत्र, गंगा जल, अक्षत, धूप से भगवान शिव की पूजा करते हैं और फिर शाम के समय में एक बार फिर से शिव जी की पूजा करते हुए व्रत कथा सुनते हैं।
